फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   पिकप की टक्कर से छात्रा की मौत

पिकप की टक्कर से छात्रा की मौत

Tue, 28 Nov 2017 11:30 PM IST
Updated Tue, 28 Nov 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
पिकप की टक्कर से छात्रा की मौत
पिकअप ने छात्रा को रौंदा
विज्ञापन


मानपुर। थाना क्षेत्र में मंगलवार को पिकअप की टक्कर से एक छात्रा की मौत हो गई। छात्रा मदरसा में पढ़ने के बाद साइकिल से घर जा रही थी।

इसी बीच वह सड़क हादसे का शिकार हो गई। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन को मौके पर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है।

मानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मुंडेरी निवासी अनवर की पुत्री अफसाना (14) मानपुर स्थित मदरसे में पढ़ती थी। मंगलवार की दोपहर मदरसे में पढ़ने के बाद अफसाना साइकिल से घर के लिए चल दी।

रास्ते में सीतापुर-बिसवां मार्ग पर जगमोहनदास बाबा कुटी के सामने एक तेज रफ्तार पिकअप ने साइकिल में टक्कर मार दी। इससे अफसाना गंभीर रूप से घायल हो गई।

पुलिस घायल छात्रा को लेकर बिसवां सीएचसी भागी लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन को मौके पर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने पिकअप को अपने कब्जे में ले लिया है। चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed