{"_id":"58e3e8754f1c1bf5465b6418","slug":"9-lakhs-in-the-name-of-job","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी के नाम पर ठगे सवा लाख रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नौकरी के नाम पर ठगे सवा लाख रुपये
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Apr 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
Rupee
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौकरी दिलाने के नाम पर शहर में एनजीओ चला रहे जालसाज ने 10 लोगों से करीब सवा लाख रुपये ठग लिए और फरार हो गया। पुलिस ने पीड़ितों की तहरीर पर एनजीओ का संचालन कर रहे तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की है। अभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस जांच की बात कह रही है।
विज्ञापन
शास्त्री नगर निवासी विजय कुमार ने मिश्रिख के रामबाग निवासी राम गोपाल गुप्ता, मछरेहटा थाना क्षेत्र के ग्राम टढिय़ा निवासी अरुणेश व लखीमपुर की ऐरा खम्हरिया निवासी शिल्पी पांडेय के खिलाफ शहर कोतवाली में तहरीर दी।
विज्ञापन
आरोप लगाया कि ये सभी लोग तरीनपुर में नारी समाज कल्याण समिति के नाम से एक एनजीओ चलाते थे। जिसमें लोगों को नौकरी देने का लालच देकर रुपये जमा कराते थे। इन लोगों ने विजय कुमार समेत रीना, वैभव, विवेक, प्रेम कुमार आदि दस लोगों से करीब एक लाख 35 हजार रुपये जमा कराए।
विज्ञापन
जिसके बाद एनजीओ का कार्यालय बंदकर फरार हो गए। सभी के मोबाइल भी नॉट रिचेबल हैं। इस मामले में प्रभारी निरीक्षक परशुराम सिंह ने बताया कि विजय कुमार की तहरीर पर एनजीओ चला रहे तीनों लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। मामले की जांच कर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।