{"_id":"5babcdd9867a557ff666be36","slug":"81537986009-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति ने धारदार हथियार से पत्नी को जख्मी किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति ने धारदार हथियार से पत्नी को जख्मी किया
Updated Thu, 27 Sep 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामकोट थाना इलाके ननसोहा की घटना
सीतापुर। थाना रामकोट इलाके में बुधवार को आपसी विवाद में पति ने अपनी पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में महिला बुरी तरह से जख्मी हो गई। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
रामकोट थाना क्षेत्र के ननसोहा गांव निवासी लाखन का बुधवार की सुबह करीब दस बजे अपनी पत्नी नीतू से किसी बात पर विवाद हो गया। इस दौरान लाखन ने आपा खोकर अपनी पत्नी नीतू पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले से वह लहूलुहान होकर गिर पड़ी।
ग्रामीणों ने 100 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। थाना प्रभारी रामकोट राजेन्द्र शर्मा ने बताया कि पति-पत्नी के आपसी विवाद के दौरान घटना हुई है। अभी तक तहरीर नही मिली है। तहरीर मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।