{"_id":"5a0de15c4f1c1bca678bbefe","slug":"81510859100-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज लोभियों ने विवाहिता की हत्या कर शव धन्नी से लटकाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज लोभियों ने विवाहिता की हत्या कर शव धन्नी से लटकाया
Updated Fri, 17 Nov 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवाहिता की हत्या कर शव धन्नी से लटकाया
कमलापुर (सीतापुर)। दहेज लोभियों ने विवाहिता की हत्या कर दी। इसके बाद शव को साड़ी के सहारे कोठरी की धन्नी से लटका दिया।
मायके वालों को सूचना दिए बगैर परिवार विवाहिता के अंतिम संस्कार की तैयारी में जुट गया। इसी बीच ग्रामीणों से खबर पाकर मायके के लोग पहुंच गए और अंतिम संस्कार रुकवाते हुए पुलिस को सूचना दे दी।
पुलिस के पहुंचने से पहले ही ससुरालीजन भाग निकले। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति, जेठ व सास-ससुर के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
बल्लई मजरा बसईडीह में रहने वाले रामसागर की पत्नी संजना (22) का शव गुरुवार सुबह कोठरी की धन्नी से साड़ी से बने से फंदे पर लटका मिला।
परिवारीजनों ने मायके वालों और पुलिस को सूचना दिए बगैर आननफानन अंतिम संस्कार की कवायद शुरू कर दी। इसी बीच मृतका के पिता रामपाल निवासी मड़इयाखेरा थाना संदना को किसी ने खबर कर दी।
विज्ञापन
बेटी के ससुराल पहुंचे पिता ने अंतिम संस्कार रुकवाते हुए पुलिस बुला ली। जिस पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रामपाल के मुताबिक उसने चार साल पहले अपनी बेटी संजना का विवाह किया था। ससुरालीजन शादी के बाद से ही लगातार नई-नई फरमाइशें करने लगे।
मांगे पूरी न कर पाने से वह संजना को प्रताड़ित करते थे। रामपाल का आरोप है, कि बेटी की हत्या कर शव लटकाया गया है।
कार्यवाहक थाना प्रभारी उमा शंकर सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर के आधार पर पति राम सागर, जेठ राजेश, सास चंद्रपती और ससुर राम बहादुर के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।