{"_id":"5c7d6c2ebdec22146961502b","slug":"71551723566-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरेलू कलह में बुजुर्ग और किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घरेलू कलह में बुजुर्ग और किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फंदे पर लटका मिला बुजुर्ग व किशोरी का शव
सीतापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र में बुजुर्ग व रेउसा इलाके में एक किशोरी का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर छानबीन शुरू कर दी है।
शहर के जनकपुरी मुंशीगंज मोहल्ला निवासी रामसिंह (64) ने रविवार रात घर के कमरे में रस्सी से फंदा बांधकर फांसी लगा ली। सोमवार सुबह परिवारीजन सोकर उठे तो उन्हें घटना का पता चला। खुदकुशी की वजह पारिवारिक कलह बताई जा रही है।
इसके अलावा रेउसा के ग्राम नकहा कनौरा निवासी महबूब की पुत्री रुक्सार (16) सोमवार सुबह नित्यक्रिया के लिए घर से निकली थी। कुछ देर बाद खेत में जामुन के पेड़ पर रुक्सार की लाश फांसी के फंदे पर लटकी मिली।
विज्ञापन
बताया जाता है कि किशोरी का किसी बात को लेकर परिवारीजन से विवाद हो गया था। इससे क्षुब्ध होकर उसने खुदकुशी कर ली। दोनों घटनाओं में पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।