{"_id":"5a1b05104f1c1b74698be279","slug":"71511720208-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फांसी के फंदे पर लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फांसी के फंदे पर लटका मिला युवक का शव
Updated Sat, 28 Apr 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
परिवारीजनों ने जताया हत्या का संदेह
तंबौर (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक युवक का शव संदिग्ध हालात में फांसी के फंदे पर लटकता मिला। युवक सुबह घर से निकला था, जबकि दोपहर में उसका शव गांव के बाहर एक पेड़ पर लटका मिला। परिवार के सदस्य हत्या की आशंका जता रहे हैं।
हालांकि उन्होंने किसी के खिलाफ नामजद कोई तहरीर नहीं दी है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। थाना क्षेत्र के ग्राम टापर पुरवा अज्जेपुर निवासी मुर्सुद्दीन (28) शुक्रवार की दोपहर घर से खेतों की तरफ जाने की बात कहकर निकला था। जिसके बाद वह लौटकर घर नहीं पहुंचा।
दोपहर के वक्त खाने का समय होने पर परिवार के सदस्य उसे तलाशने निकले। इसी बीच परिवार के सदस्यों ने गांव के बाहर एक बाग में मुर्सुद्दीन का शव फांसी के फंदे पर लटका देखा। युवक के गले में रस्सी कसी हुई थी।
विज्ञापन
घटना को लेकर परिवार के सदस्यों ने पुलिस को बताया कि ऐसा कोई कारण नहीं था, जिसके चलते युवक को फांसी लगाकर आत्महत्या करने को मजबूर होना पड़े। परिवार ने संदेह जताते हुए, पुलिस से कहा कि अज्ञात हत्यारों ने हत्या करने के बाद के बाद शव को फांसी के फंदे पर लटका दिया।
थानाध्यक्ष अनिल पांडेय ने बताया कि मृतक के शरीर पर हत्या जैसे कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं। मृत्यु का कारण स्पष्ट करने के लिए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रिपोर्ट में कारण स्पष्टे होने पर कार्रवाई की जाएगी।