फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   खेत में मिला बहराइच के युवक का शव

खेत में मिला बहराइच के युवक का शव

Thu, 14 Sep 2017 11:31 PM IST
Updated Thu, 14 Sep 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
खेत में मिला बहराइच के युवक का शव
खेत में पड़ा मिला बहराइच के युवक का शव
विज्ञापन


थानगांव (सीतापुर)। बहराइच से गोंडा जाने के लिए निकले एक युवक का शव गुरुवार को संदिग्ध हालात में थानगांव क्षेत्र में एक खेत में पड़ा मिला।

शव से कुछ दूर युवक का बैग पड़ा था। बैग में रखे कपड़े अस्त-व्यस्त थे। मोबाइल भी टूटा पड़ा था और उसका सिम गायब था। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

वहीं ग्रामीणों ने संदेह जताया कि युवक की हत्या के बाद शव यहां लाकर फेंका गया है। पुलिस का कहना है कि युवक के शरीर पर चोटों के कोई निशान नहीं मिले हैं। इससे प्रतीत हो रहा है कि युवक की मौत जहरीला पदार्थ खाने से हुई है।
विज्ञापन


बहराइच के हजूरपुर के ग्राम लवकहिया निवासी ओसाई (32) बुधवार को गोंडा जाने की बात कहकर घर से निकला था। लेकिन वह न तो गोंडा पहुंचा और न ही परिवार को कोई खबर मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, गुरुवार सुबह थानगांव के ग्राम धमौड़ा व सर्वजीतपुरवा के बीच एक खेत में कुछ ग्रामीणों ने युवक का शव पड़ा देखा। खबर फैलते ही मजमा लग गया।

इसी बीच सर्वजीतपुरवा निवासी बाल गोविंद ने युवक की पहचान ओसाई के रूप में की। बाल गोविंद ने बताया कि युवक उसका रिश्तेदार है, जिसके बाद उसके बहराइच स्थित घर पर सूचना भेजी गई।

पुलिस को युवक का बैग शव से कुछ दूर पड़ा मिला। बैग में रखे कपड़े बाहर पड़े थे। मोबाइल टूटा पड़ा था। सिम भी गायब था।

नागरिकों ने संदेह जताया है कि अज्ञात बदमाशों ने युवक की हत्या के बाद शव को यहां लाकर फेंका है। उधर, खबर पाकर मौके पर पहुंचे युवक के परिवारीजनों ने पुलिस को बताया कि उन्हें भी संदेह है, कि किसी ने युवक की हत्या कर दी है।

वजह ये है कि युवक घर से निकला तो गोंडा जाने के लिए था, लेकिन उसका शव थानगांव क्षेत्र में पड़ा मिला। समझ में यह नहीं आ रहा है, कि युवक यहां कैसे पहुंचा।

परिवार ने संदेह जताया कि शायद उसे बहराइच से बहला फुसलाकर इस क्षेत्र में लाया गया, जिसके बाद उसकी हत्या कर दी। थानाध्यक्ष जयंती प्रसाद गंगवार ने बताया कि परिवार ने हत्या संबंधी कोई तहरीर नहीं दी है।


युवक के शरीर पर भी ऐसे कोई निशान नहीं मिले हैं, जिससे हत्या की पुष्टि होती है। देखने से लग रहा है कि जहरीला पदार्थ खाने से युवक की मौत हुई है। घटना के हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed