{"_id":"5a85cf284f1c1bef7b8b7871","slug":"61518718760-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए विवाहिता को मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज के लिए विवाहिता को मार डाला
Updated Sat, 18 Aug 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने पति समेत पांच के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट
सीतापुर। रेउसा थाना क्षेत्र में एक विवाहिता का शव पेड़ पर फंदे पर लटका मिला है। मायका पक्ष ने विवाहिता के पति समेत कई लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कराया है।
रेउसा थाना क्षेत्र के ग्राम कजना भवानीपुर निवासी सुनीत शुक्ला की पत्नी कल्पना शुक्ला (22) खेतों की तरफ गई थी। इसके बाद वह लौटकर घर नहीं पहुंची तो परिवारीजन उसे तलाशने लगे। इसी बीच एक खेत में लगे पेड़ पर उसका शव फंदे पर लटका मिला।
उसके गले में दुपट्टे का फंदा कसा हुआ था। सूचना पाते ही परिवारीजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। खैराबाद के ग्राम अकबरपुर निवासी सरना देवी ने पुलिस को बताया कि उसने गत 9 मई 2017 को उसने अपनी पुत्री कल्पना का विवाह सुनीत शुक्ला के साथ किया था।
विज्ञापन
इसमें हैसियत के मुताबिक दान दहेज दिया था। आरोप है कि विवाह के बाद से ही ससुराल पक्ष दहेज में तरह-तरह की चीजों की मांग करने लगा। इनको पूरा कर पाने में मायके पक्ष ने असमर्थता जता दी। आरोप है कि मांगें पूरी होते न देख ससुराल पक्ष ने कल्पना का गला घोंटकर हत्या कर दी।
इसके बाद घटना को आत्महत्या दर्शाने के लिए शव को पेड़ पर लटका दिया। थानाध्यक्ष महेश पाठक ने बताया कि मायका पक्ष ने कल्पना के पति सुनीत शुक्ला समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कराया है। मामले की जांच की जा रही है।