फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   बदमाशों ने नेपाली को घायल कर लूटा

बदमाशों ने नेपाली को घायल कर लूटा

Fri, 12 Jan 2018 12:01 AM IST
Updated Fri, 12 Jan 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
बदमाशों ने नेपाली को घायल कर लूटा
घायल नेपाली नागरिक जिला अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन

सीतापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों ने बुधवार रात एक नेपाली नागरिक को घायल कर लूट लिया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल नेपाली नागरिक अपने जिला व मोहल्ले का पता नहीं बता पा रहा है।

नेपाल का निवासी ब्रज बहादुर (45) घर से कमाने के लिए निकला था। उसने बताया कि दिल्ली जाने के लिए घर से निकला था। बस से वह सीतापुर रोडवेज बस स्टॉप पर उतारा। इसके बाद वह बस स्टॉप से भटककर शहर के एक मोहल्ले में पहुंच गया।
विज्ञापन


आरोप है कि इसी मोहल्ले में मौजूद चार सशस्त्र बदमाशों ने उसे दबोच लिया और लूटपाट करने लगे। जब ब्रज बहादुर ने विरोध किया, तब बदमाशों ने उसकी पिटाई कर दी और उसके पास मौजूद मोबाइल फोन, आठ हजार की नकदी व पहचान पत्र लूट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके बाद बदमाश भाग गए। बदमाशों के हमले से ब्रज बहादुर घायल हो चुका था। उधर, गुरुवार को शहर के मोहल्ला बट्सगंज में लोगों ने ब्रज बहादुर को घायल अवस्था में पड़ा पाया। जिसको तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया।


यहां पर उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। डॉक्टरों ने बताया कि ब्रज बहादुर को हेड इंजरी है। इस वजह से वह अपना पता नहीं बता पा रहा है। हालत में सुधार आने के बाद वह अपना पता बता सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed