फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   कोहरे से छोटी नहर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, चालक की मौत

कोहरे से छोटी नहर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, चालक की मौत

Thu, 09 Nov 2017 11:30 PM IST
Updated Thu, 09 Nov 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
कोहरे से छोटी नहर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, चालक की मौत
कोहरे में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, चालक की मौत
विज्ञापन


मिश्रिख/कल्ली चौराहा। कोतवाली क्षेत्र में बुधवार रात घने कोहरे के कारण एक ट्रैक्टर-ट्रॉली नहर में पलट गई। इस हादसे में ट्रैक्टर चालक की दबकर मौत हो गई।

घटना के दौरान वह ट्रैक्टर-ट्रॉली को वाहन स्वामी के घर खड़ा करने जा रहा था। कोहरा अधिक होने के कारण वह दिशा भटक गया और वाहन समेत नहर में जा गिरा। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।
विज्ञापन


ग्राम मेहदिया निवासी दीपू (26) गांव के ही भगवानदीन के ट्रैक्टर का चालक था। बुधवार देर रात वह ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर भगवानदीन के घर जा रहा था।

बताते हैं कि गांव के निकट से ही छोटी नहर गुजरी है। इन दिनों नहर में पानी नहीं है। ट्रैक्टर व ट्रॉली जैसे ही करीब से गुजरी, कोहरा अधिक होने के कारण चालक रास्ता भटक गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नतीजतन ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत नहर में गिर गई। जिसकी वजह से दीपू ट्रैक्टर के नीचे ही दब गया। गांव के लोग मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर हटाकर उसे बाहर निकाला। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।


गांव के लोगों का कहना है कि नहर में पानी न होने की वजह से इन दिनों कीचड़ हो गया है। उस कीचड़ की वजह से दीपू सांस भी नहीं ले सका और कीचड़ में ही उसका दम घुट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed