फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   छापेमारी कर 13 खाद्य पदार्थो के भरे नमूने

छापेमारी कर 13 खाद्य पदार्थो के भरे नमूने

Sun, 15 Oct 2017 12:20 AM IST
Updated Sun, 15 Oct 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
छापेमारी कर 13 खाद्य पदार्थो के भरे नमूने
13 खाद्य पदार्थों के भरे नमूने
विज्ञापन


सीतापुर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने शनिवार को मिलावटखोरों के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान 13 खाद्य पदार्थों के नमूने भरे। इनको जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया है।

अभिहित अधिकारी अरविंद कुमार यादव ने बताया शहर के लालबाग बाजार स्थित मावा मंडी से खाद्य सुरक्षाधिकारी रवींद्र नाथ ने मावा के दो नमूने भरे। एक व्यापारी अपना मावा छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन


उसके बाद से जब्त 20 किलो मावा नष्ट कराया गया। हरगांव से एक रिफाइंड ऑयल का नमूना भरा। लहरपुर में अजय कुमार सोनी ने मिश्रित दूध का एक नमूना संग्रहित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिश्रिख में मुख्य खाद्य सुरक्षाधिकारी सुरेश मिश्र ने मावा व दूध बर्फी का नमूना भरा। बिसवां में खाद्य सुरक्षाधिकारी अजय कुमार सिंह व कृत्रि गुप्ता ने दूध बर्फी व रिफाइंड तेल का नमूना लिया।

महोली में प्रेम कुमार यादव ने लौज मिठाई व मिल्क केक का नमूना लिया। महमूदाबाद में विनय कुमार ने मावा से बने हलवा का नमूना लिया।

खाद्य सुरक्षाधिकारी संजय त्रिपाठी व बृजमोहन गुप्ता ने सिधौली से मावा के दो नमूने भरे। इन नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed