फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   बदमाशों ने मुर्गी फार्म पर की लूट की कोशिश

बदमाशों ने मुर्गी फार्म पर की लूट की कोशिश

Sun, 02 Jul 2017 01:36 AM IST
Updated Sun, 02 Jul 2017 01:36 AM IST
विज्ञापन
बदमाशों ने मुर्गी फार्म पर की लूट की कोशिश
लूट में विफल रहने पर ग्रामीण को किया लहूलुहान
विज्ञापन

मुर्गी फार्म में लूट के इरादे से घुसे थे बदमाश
मुर्गी फार्म मालिक गंभीर हालत में लखनऊ रेफर
हरगांव का मामला

झरेखापुर (सीतापुर)। हरगांव के नौनेर गांव के पास एक मुर्गी फार्म में बदमाशों ने धावा बोल दिया। बदमाशों ने फार्म मालिक व नौकर की पिटाई कर दी, लेकिन ग्रामीणों को आता देख बदमाश भाग निकले। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। जख्मी फार्म मालिक को जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर किया गया है।

नौनेर गांव निवासी विजय कुमार सिंह के मुर्गी फार्म पर शुक्रवार रात छह बदमाश असलहों से लैस होकर आ धमके। यहां बदमाश लूटपाट शुरू करते, इससे पूर्व ही रखवाली कर रहा नौकर रामहेत जाग गया। शोर मचाने पर पड़ोस कमरे में सो रहा फार्म मालिक विजय की भी नींद खुल गई। हालांकि बदमाशों ने फार्म मालिक व नौकर दोनों की लाठियों से जबरदस्त पिटाई कर दी, लेकिन शोर सुनकर ग्रामीणों को आता देख बदमाश बिना लूटपाट किए भाग निकले। जिसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की। साथ ही जख्मी लोगों को जिला अस्पताल भेजा गया। यहां से विजय को लखनऊ रेफर कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed