फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   50 rounds firing in Brothers, two injured

भाइयों में 50 राउंड फायरिंग, दो जख्मी

Fri, 15 Apr 2016 10:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 15 Apr 2016 10:19 PM IST
विज्ञापन
50 rounds firing in Brothers, two injured
जेल

महोली के गदनापुर गांव में महज 15 बिस्‍वा जमीन के लिए दो भाइयों में गोलियां चल गईं। करीब 50 राउंड फायरिंग से क्षेत्र में दहशत फैल गई। फायरिंग में एक पक्ष के दो लोग जख्मी हुए हैं।

विज्ञापन


घायलों में एक व्यक्ति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर कई असलहे, कारतूस व खोखे बरामद कर कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। घटना से क्षेत्र में दहशत फैल गई। पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


गदनापुर गांव निवासी मोहम्मद अली (60) पुत्र कमरुद्दीन का उसके सगे भाई शमशेर से महज 15 बिस्‍वा जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। शुक्रवार दोपहर इसी विवाद को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। बात बढ़ने पर असलहों से लैस होकर दोनों पक्ष झगड़े पर उतारू हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बात बढ़ी तो फायरिंग होने लगी। दोनों ओर से करीब 50 राउंड फायरिंग से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। इस बवाल में मोहम्मद अली व उसके परिवार का ही अशरफ गोली लगने से जख्मी हो गए। मोहम्मद अली को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि अशरफ को दो छर्रे लगे हैं। उसकी हालत खतरे से बाहर है।
मोहम्मद अली के पुत्र मुनीस ने बताया कि 15 बिस्‍वा जमीन के लिए परिवार के हीह शमशेर से विवाद चल रहा था। बात बढ़ने पर शमशेर की ओर से उसका बेटा अय्यूब, हबीब व उसका बेटा इलियास, नईम पुत्र लतीफ व कुछ अज्ञात लोगों ने फायरिंग कर पिता को जख्मी किया है।


उधर, खबर पाकर महोली पुलिस मौके पर पहुंची। इंस्पेक्टर अशोक कुमार पांडेय का कहना है कि भूमि विवाद में कुछ लोगों ने मोहम्मद अली के घर जाकर फायरिंग कर दी, जिससे वह जख्मी हुआ। एक पक्ष से ही फायरिंग की गई है। मामले में अय्यूब, हबीब, इलियास, नईम को नामजद किया गया है। कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। असलहा, खोखे व कारतूस भी बरामद कर लिए गए हैं। मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed