फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   46 slaughter restricted animals recovered

46 वध प्रतिबंधित पशु बरामद, भाग निकले तस्कर

Thu, 10 Nov 2016 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 10 Nov 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
46 slaughter restricted animals recovered
cow slaughter - फोटो : अमर उजाला

मिश्रिख पुलिस ने बुधवार रात वध प्रतिबंधित पशुओं से भरे एक ट्रक को पकड़ लिया। ट्रक में 43 जिंदा व तीन मृत वध प्रतिबंधित पशु बरामद हुए। हालांकि, तस्कर वाहन छोड़ कर भाग निकले। पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पिसावां की ओर से एक ट्रक बुधवार रात मिश्रिख की ओर आ रहा था। इस बीच मिश्रिख के नए चौराहे पर तैनात पुलिसकर्मियों ने ट्रक को रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने ट्रक रोकने के बजाय उसकी रफ्तार और तेज कर दी। इस पर पुलिस टीम ने ट्रक का पीछा किया।
विज्ञापन


संदना पुलिस को अलर्ट कर दिया। कोतवाली पुलिस ने संदना पुलिस की मदद से संदना इलाके में सिधौली मार्ग पर लौली पुलिया के पास ट्रक को घेर लिया। ट्रक में सवार लोग वाहन छोड़ कर भाग निकले। पुलिस ने ट्रक को पकड़ लिया और उसे मिश्रिख कोतवाली पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां ट्रक की तलाशी में 46 वध प्रतिबंधित पशु मिले। इनमें तीन मवेशियों की मौत हो चुकी थी। सीओ उदय प्रताप सिंह का कहना है कि ये वध प्रतिबंधित पशु पिसावां क्षेत्र से तस्करी कर ले जाए जा रहे थे। मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही तस्करों का पता लगाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed