फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   सास व सरहज पर चाकू से हमले के बाद युवक ने खुद को भी जख्मी किया

सास व सरहज पर चाकू से हमले के बाद युवक ने खुद को भी जख्मी किया

Tue, 12 Feb 2019 12:50 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Feb 2019 12:50 AM IST
विज्ञापन
सास व सरहज पर चाकू से हमले के बाद युवक ने खुद को भी जख्मी किया
महमूदाबाद (सीतापुर)। कोतवाली इलाके में ससुराल आए एक युवक ने चाकू से पहले अपनी सास व सलहज को घायल कर दिया। बाद में खुद के भी चाकू मार लिया। सभी को सीएचसी से जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस जांच की बात कह रही है।
विज्ञापन


स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के डफरा गांव अपनी ससुराल आए वीरेन्द्र वर्मा ने सोमवार को अचानक चाकू से सास अवधरानी और सलहज सविता पर हमला कर दिया। इस हमले में दोनों महिलाएं घायल हो गईं। इसके बाद वीरेन्द्र ने खुद को भी चाकू से प्रहार कर जख्मी कर लिया।
विज्ञापन


चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तीनों घायलों को सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कस्बा इंचार्ज आरसी त्रिपाठी ने बताया कि युवक अपने ससुरालीजनों पर प्रताड़ना का आरोप लगा रहा है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed