फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   टीमें आईं चार, कुते पकड़े तीन

टीमें आईं चार, कुते पकड़े तीन

Thu, 24 May 2018 12:19 AM IST
Updated Thu, 24 May 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
टीमें आईं चार, कुते पकड़े तीन
खैराबाद (सीतापुर)। आदमखोर कुत्तों पर अंकुश लगाने के लिए प्रदेश मुख्यालय ने कार्रवाई शुरू कर दी है। लखनऊ नगर निगम ने चार टीमें खैराबाद भेजी हैं। इन टीमों ने बुधवार को कुल तीन कुत्तों को डॉग कैचर की मदद से दबोचा है। टीमों की इस कार्रवाई को क्षेत्र के लोग नाकाफी मान रहे हैं।
विज्ञापन


बता दें कि खैराबाद व मछरेहटा क्षेत्र में आदमखोर कुत्ते 14 बच्चों की जान ले चुके हैं, जबकि 40 लोगों को घायल कर चुके हैं। दो दिन पहले यहां पहुंची नगर निगम की टीम कुछ खास नहीं कर पा रही थी। इस वजह से बुधवार को नगर निगम से तीन और टीमें सीतापुर भेजी गईं।
विज्ञापन


ये टीमें खैराबाद पहुंचीं तो शाम के वक्त उन्होंने रहिमाबाद व जैनापुर के निकट कुत्तों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया। देर शाम तक ये टीमें महज तीन कुत्ते ही पकड़ सकी थीं। उधर सीओ योगेंद्र सिंह के नेतृत्व में कई टीमों ने टिकरिया, गुरपलिया, रहिमाबाद में कॉम्बिंग की है। सिटी मजिस्ट्रेट हर्षदेव पांडेय ने बताया कि पहले दिन नगर निगम की टीमों ने कुल तीन कुत्ते पकड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरी तैयारी से आई हैं टीमें
नगर निगम से आई टीम में डॉ. अरविंद राव के नेतृत्व में कुल 22 लोग शामिल हैं। इस टीम के पास एक ट्रक, तीन वैन हैं। वहीं 16 कैचर उपकरण शामिल हैं। खैराबाद के ईओ हृदयानंद उपाध्याय ने बताया कि यहां पर चार टीमें हैं, एक टीम दो दिन पहले ही आई है। जबकि तीन टीमें बाद में आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed