{"_id":"5a5651a74f1c1b04198b456e","slug":"41515606439-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालगांव के कंजा शरीफपुर में दहशत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तालगांव के कंजा शरीफपुर में दहशत
Updated Wed, 10 Jan 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रास्ते के विवाद में पथराव व फायरिंग
सीतापुर। तालगांव कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को नाली व रास्ते के विवाद को लेकर दबंगों ने एक परिवार पर पथराव किया और हवाई फायरिंग कर दहशत फैला दी। तालगांव के ग्राम कंजा शरीफपुर निवासी बाबू का गांव के ही सिरदार से रास्ते व नाली को लेकर विवाद चल रहा है। बुधवार को इसी विवाद के चलते बाबू व सिरदार में तकरार हो गई। इस पर सिरदार पक्ष ने पथराव शुरू कर दिया। इससे बाबू भागकर घर चला गया। इसके बाद सिरदार पक्ष ने खूब उत्पात मचाया। आरोप है कि सिरदार ने लाइसेंसी बंदूक से करीब छह राउंड फायर भी किए। बाबू ने कोतवाली में तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि, घटना की जांच की जा रही है।