{"_id":"595a8e2b4f1c1b1c778b4581","slug":"41499106859-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुपए जमा करने गए ग्रामीण के बैग से एक लाख 12 कैश गायब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रुपए जमा करने गए ग्रामीण के बैग से एक लाख 12 कैश गायब
Updated Tue, 04 Jul 2017 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रामीण के बैग से उड़ाए एक लाख 12 हजार
हरगांव (सीतापुर)। कस्बे की बैंक ऑफ इंडिया शाखा में कैश जमा करने गए एक ग्रामीण के पॉलीबैग से उचक्कों ने एक लाख 12 हजार कैश पार कर दिया। ग्रामीण ने शाखा प्रबंधक व पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बैंक पहुंच कर जांच पड़ताल की व सीसीटीवी फुटेज भी लिए हैं। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक युवक व किशोरी के बारे में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
बताते हैं कि हरगांव इलाके के कैमा अर्मी निवासी गंगा प्रताप सिंह पुत्र विश्वनाथ सिंह सोमवार की दोपहर हरगांव स्थित बैंक ऑफ इंडिया शाखा में एक लाख 12 हजार रुपये जमा करने गया था। उसने पॉलीबैग में रुपये रख रखे थे। शाखा में रुपए जमा करने से पूर्व बैग चेक किया तो उसके होश उड़ गए। बैग कटा था और रुपये गायब थे। इस पर उसने शाखा प्रबंधक को सूचना दी। साथ ही हरगांव थाने में सूचना दी। खबर पाकर पुलिस ने बैंक शाखा पहुंच कर जांच की। पुलिस ने बैंक से सीसीटीवी फुटेज लिए हैं। फुटेज में एक चौदह साल की किशोरी व एक युवक पीड़ित के ईद गिर्द घूमता दिखाई दे रहा है। जिससे पुलिस को दोनों पर शक हो रहा है। एसओ विनोद यादव का कहना है कि जांच पड़ताल करके कार्रवाई की जाएगी।