फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   दर्द, हंगामा और हुंकार

दर्द, हंगामा और हुंकार

Wed, 07 Jun 2017 10:47 PM IST
Updated Wed, 07 Jun 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
दर्द, हंगामा और हुंकार
विरोध में उतरे व्यापारी, बंद रखीं दुकानें, प्रदर्शन
विज्ञापन

दाल व्यापारी, पत्नी व बेटे की हत्या पर फूटा गुस्सा
जाम लगाकर लालबाग चौराहे पर किया प्रदर्शन
डीएम को ज्ञापन देकर बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग की

अमर उजाला ब्यूरो

सीतापुर। दाल व्यापारी सुनील जायसवाल, पत्नी व उनके बेटे की मंगलवार रात हुई हत्या के विरोध में बुधवार को शहर के प्रमुख बाजार बंद रहे। लालबाग चौराहे पर जमा हुए व्यापारियों ने पुलिस-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। विरोध प्रदर्शन को देखते हुए मुख्यालय पर भारी संख्या में फोर्स तैनात की गई थी।
मंगलवार देर रात शहर के सिविल लाइंस निवासी दाल व्यापारी सुनील जायसवाल व उनकी पत्नी कामिनी देवी व पुत्र ऋतिक की घर के सामने ही गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। व्यापारियों ने हत्या के विरोध में व बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बुधवार को बंद का आह्वान किया था। नाराज व्यापारियों ने बुधवार सुबह अपनी दुकानें नहीं खोली। इसके बाद कई प्रमुख व्यापारी संगठन के नेताओं की अगुवाई में सैकड़ों की संख्या में व्यापारी लालबाग चौराहे पर जमा हुए और पुलिस तथा प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। प्रदर्शनकारी जल्द से जल्द हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। साथ ही व्यापारियों की सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम करने की बात भी कह रहे थे। प्रदर्शन को देखते हुए जिले के सभी थानों से फोर्स मंगा ली गई थी। वहीं पीएसी बल भी तैनात कर दिया गया था। हंगामे की आशंका को देखते हुए पुलिस ने गुरु गोविंद सिंह चौक व कोतवाली चौराहा, आंख अस्पताल से लालबाग जाने वाले मार्ग पर आवागमन बंद कर दिया था। वहीं व्यापारियों के प्रदर्शन की खबर पाकर वकील भी लालबाग चौराहे पर पहुंच गए और नारेबाजी करने लगे। सभी बदमाशों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। करीब चार घंटे तक हंगामा चला। सूचना पाकर डीएम सारिका मोहन व एसपी मृगेंद्र सिंह भी पहुंच गए। अधिकारियों ने बदमाशों की शीघ्र गिरफ्तारी का भरोसा दिलाकर लोगों को शांत कराया। इस पर अधिवक्ताओं व व्यापारियों ने सामूहिक रूप से ज्ञापन डीएम को सौंपा। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष भगौती गुप्ता ने कहा कि जल्द बदमाशों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो व्यापारी वर्ग सड़क पर उतरेगा। वहीं आदर्श व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील अग्रवाल व उद्योग व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष संजीव अग्रवाल ने कहा कि शहर के पॉश इलाके में बदमाश हत्या कर भाग जाते हैं लेकिन पुलिस उन्हें पकड़ने में नाकाम रहती है। सरकार को व्यापारियों की सुरक्षा के लिए ठोस प्रयास करने होंगे। वरना व्यापारी दुकानें बंद कर विरोध करेगा।
विज्ञापन

जब पूर्व विधायक भागे
व्यापारी हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। लालबाग चौराहे पर जोरदार प्रदर्शन चल रहा था। इसी बीच पूर्व विधायक राधेश्याम जायसवाल भी वहां पहुंच गए। पूर्व विधायक को देखते ही प्रदर्शन कर रहे व्यापारी भड़क गए और उनके खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इसी बीच व्यापारी नेता अनिल गुप्ता से पूर्व विधायक की झड़प हो गई। धक्कामुक्की में अनिल गुप्ता के कपड़े फट गए। यह देख व्यापारियों ने पूर्व विधायक का विरोध शुरू कर दिया। व्यापारी पूर्व विधायक के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इस पर पूर्व विधायक बाइक पर सवार होकर वहां से खिसक लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजनीति चमकाने में हुई फजीहत
पुलिस-प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन देखकर कई राजनीतिक दलों के नेता वहां पहुंच गए। ये नेता इस आंदोलन को धार देकर प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कराना चाह रहे थे। इसी बीच पूर्व विधायक राधेश्याम के साथ व्यापारियों की झड़प हो गई। यह देख वहां पहुंचे कई अन्य नेता भी मौके से हटने में ही अपनी भलाई समझ रहे थे। प्रदर्शन में शामिल उद्योग व्यापार मंडल के संरक्षक गोपाल टंडन ने सभा में मौजूद नेताओं से कहा कि यह संकट व्यापारियों पर आया है। इसलिए नेता अपनी राजनीति न चमकाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed