फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   अवैध खनन में तीन लोगों पर केस

अवैध खनन में तीन लोगों पर केस

Sun, 02 Jul 2017 11:47 PM IST
Updated Sun, 02 Jul 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
अवैध खनन में तीन लोगों पर केस
अवैध खनन में तीन पर केस
विज्ञापन

टीम ने इस्माइलगंज का किया मुआयना
सिधौली (सीतापुर)। डीएम के निर्देश पर नायब तहसीलदार अंगद यादव समेत खनन अधिकारी आरपी सिंह ने संदना इलाके के इस्माइलगंज का निरीक्षण किया। वहां पर टीम ने खेत में खनन होना पाया। तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। टीम ने यह कार्रवाई अवैध खनन की सूचना पर की।

इस्माइलगंज में अवैध खनन की सूचना मिली थी। इस पर डीएम डॉ. सारिका मोहन ने नायब तहसीलदार अंगद यादव व खनन अधिकारी आरपी सिंह को मय फोर्स के साथ मौके पर भेजा था। टीम ने इस्माइलगंज गांव के दक्षिण गोमती नदी के किनारे छापेमारी की। जहां बाबू खनन किये जाने की सूचना सही पाई गई, लेकिन मौके पर बालू खनन करते हुए कोई भी नहीं मिला। भनक पाकर बालू खनन माफिया मौके से फरार होने में कामयाब रहे। खनन अधिकारी आरपी सिंह की तहरीर पर संदना थाने में मझखेरवा मजरा इस्माइलगंज निवासी पंकज, जीतू व इस्माइलगंज निवासी विजय सिंह के खिलाफ अभियोग दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed