{"_id":"5772b1344f1c1b8e1279bd21","slug":"3-lakh-theft","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर व दुकान से तीन लाख का माल उड़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर व दुकान से तीन लाख का माल उड़ाया
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
दुकान से चोरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सकरन थाना क्षेत्र में सोमवार रात चोर एक घर से दो लाख रुपये कीमत का माल समेट ले गए। जबकि सिधौली में चोरों ने एक दुकान से सवा लाख रुपये कीमत का सामान पार कर दिया। पीड़ितों ने तहरीर दे दी है। सकरन थाना क्षेत्र में हुई वारदात पुलिस चौकी के निकट की है।
विज्ञापन
सकरन निवासी चंद्रभाल का घर कस्बे के मुख्य चौराहे के निकट है। यहां पर पुलिस पिकेट भी लगती है। सोमवार रात चंद्रभाल व उसका परिवार छत पर सो रहा था। इसी बीच चोरों ने कमरे का ताला तोड़ दिया और एक लाख की नकदी, सोने व चांदी के जेवर, कपड़े, बर्तन, सोलर पैनल समेट ले गए।
विज्ञापन
सुबह होने पर जब परिवार की नींद खुली, तो उन्हें घटना की जानकारी हो सकी। कस्बे में पुलिस पिकेट के निकट चोरी की वारदात से लोग दहशत में हैं। वहीं सिधौली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अलादातपुर निवासी शैलेंद्र अवस्थी की परचून की दुकान डाक बंगले के करीब है।
विज्ञापन
सोमवार को बिक्री करने के बाद वह दुकान में ताला लगाकर घर चला गया। रात में चोरों ने दुकान का शटर काट डाला। यहां से चोरों ने 9 हजार की नकदी, दुकान में रखा करीब सवा लाख रुपये का परचून का सामान बटोर लिए। इधर मंगलवार की सुबह जब चंद्रभाल अपनी दुकान खोलने के लिए पहुंचा, तो उसे चोरी का पता चल सका। दुकान स्वामी ने पुलिस को बताया कि चोर करीब सवा लाख रुपये का माल ले गए हैं।