फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   29 thousand rupees took due to frod

डालर बदलने का झांसा दे 29 हजार ले उड़े

Sat, 03 Sep 2016 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 03 Sep 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
29 thousand rupees took due to frod
रुपये
खुद को विदेशी बता एक महिला समेत दो लोगों ने डालर बदलने का झांसा देकर बैंक से 29 हजार रुपये पार कर दिए। दोनों जालसाजों के बैंक से जाने के बाद कैशियर ने नोट गिने तो ठगे जाने का पता चला। मामला शाह जलालपुर स्थित इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक का है। शाखा प्रबंधक ने पुलिस को 100 नंबर पर सूचना दी।
विज्ञापन


खैराबाद टोल टैक्स पर चेकिंग भी की गई, लेकिन उनका सुराग नहीं लगा। एसओ रामऔतार का कहना है कि कैशियर की लापरवाही से कैश पार हुआ है। मामले में कोई तहरीर भी नहीं आई है। कमलापुर में हाईवे किनारे शाह जलालपुर स्थित इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक शाखा है।
विज्ञापन


शनिवार दोपहर एक कार से महिला व उसके साथ एक पुरुष बैंक शाखा पहुंचे, जहां दोनों ने कैशियर प्रदीप मिश्रा से डालर से इंडियन कैरेंसी बदलने की बात की। खुद को विदेशी बताने वाले महिला व पुरुष ने कैशियर से नोट दिखाने को कहा। इस पर लापरवाह कैशियर ने एक हजार व 500 के नोट की गड्डी उन लोगों को देखने के लिए थमा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैश देखते समय इन लोगों ने उसमें से रुपये पार कर दिए और नोटों की गड्डी काउंटर पर रखकर निकल गए। उनके जाने के कुछ देर बाद कैशियर ने कैश मिलान किया तो एक हजार नोट वाली गड्डी में 29 हजार रुपये कम थे। कैशियर ने तत्काल शाखा प्रबंधक धीरेंद्र मिश्र को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस भी हरकत में आई।

कैश पार करने वालों के सीतापुर की ओर जाने की सूचना पर खैराबाद के पास टोल प्लाजा पर चेकिंग शुरू कर दी गई, लेकिन जालसाजों का पता नहीं चल सका। जानकारी होने पर सीओ सिधौली अजीत रजक भी पहुंच गए थे।


घटना को लेकर सीओ सिधौली व एसओ रामऔतार का कहना है कि मामले में प्रथम दृष्टया कैशियर की लापरवाही सामने आ रही है। बैंक की ओर से अभी तक कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। कैशियर के मुताबिक दोनों जालसाज काफी गोरे थे। दिखने में विदेशी ही लग रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed