{"_id":"7ed40956b9cb5c5692e3a08f47d2567e","slug":"26-were-arrested-in-operation-majnu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपरेशन मजनू में 26 धरे गए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आपरेशन मजनू में 26 धरे गए
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Tue, 28 Jul 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
छात्राओं पर भद्दी फब्तियां कसने वालों के खिलाफ पुलिस व प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके तहत मंगलवार को एडीएम सर्वेंश कुमार के नेतृत्व में आपरेशन मजनू अभियान चलाया गया। जिसमें 26 किशोर धरे गए। हालांकि पुलिस ने बाद में इन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया।
डीएम सूर्यपाल गंगवार व एसपी राजेश कृष्ण के निर्देश के बाद एडीएम, सीओ सिटी आरएन सिंह, प्रभारी निरीक्षक दीपक शुक्ला, महिला थाना उपनिरीक्षक पूनम रानी ने पुलिस टीम के साथ शहर के बालिका कॉलेजों के आसपास चेकिंग की।
इस दौरान विभिन्न कॉलेजों के सामने करीब 26 किशोरों को पुलिस ने चक्कर लगाते हुए पकड़ा। इनको पकड़ने के बाद परिवार के सदस्यों को बुलाया गया और उनके लाडलों की करतूत से अवगत कराया गया।
विज्ञापन
वहीं चेतावनी दी कि यदि भविष्य में इन किशोरों को पकड़ा गया, तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एडीएम ने बताया कि प्रथम दिन चेतावनी देकर छोड़ा गया है। जबकि अब चलने वाले अभियान के दौरान, जो भी पकड़ा जाएगा, उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।