{"_id":"5c84041fbdec222dcd5a7828","slug":"21552155679-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोर रेडीमेड दुकान से बटोर ले गए छह लाख का माल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोर रेडीमेड दुकान से बटोर ले गए छह लाख का माल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौके पर मिला शॉल और बेल्चा, दुकान मालिक ने दर्ज कराया केस
थानगांव/रेउसा (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात चोरों ने एक कपड़े की दुकान को निशाना बनाकर करीब छह लाख का माल पार कर दिया। मामले की तहरीर थाने में दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
थानगांव इलाके में शंकरपुर झिसनी पुलिस पिकेट के समीप ग्राम सभा राजपुर क्योटाना मजरा क्योटाना निवासी पंकज मिश्र ने राजपुर चौराहे पर किराए पर मिश्रा गारमेंटस के नाम से रेडीमेड कपड़े की दुकान खोल रखी है। रोजमर्रा की तरह वह शुक्रवार को भी दुकान बंदकर घर चले गए।
देर रात चोर दुकान में नकब लगाकर अंदर घुस गए और यहां रखा सारा सामान बटोर ले गए। सुबह होने पर चोरी की जानकारी हुई। सूचना पाकर दुकान स्वामी मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। मामले की सूचना पाकर पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की है। बताया जाता है कि मौके पर एक शॉल और बेल्चा बरामद हुआ है।
विज्ञापन
घटना को लेकर पीड़ित गृहस्वामी ने शक के आधार पर राकेश तिवारी के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। चोरी गए सामान की कीमत करीब छह लाख बताई जा रही है। थानगांव एसओ संजीव कुशवाहा ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।
चार दुकानों से बटोर ले गए दो लाख का सामान
रेउसा (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात चोरों ने चार दुकानों का ताला तोड़कर दो लाख का माल पार कर दिया। रेउसा इलाके के सेमरा नगरौली निवासी सुशील, गुफरान, लक्ष्मीकांत, रेउसा निवासी पुनीत की कुशमौहरा कस्बे में दुकानें है। शुक्रवार रात को सभी लोग अपने दुकानें बंद कर घरों को चले गए थे।
देर रात चोरों ने यहां पर धावा बोल दिया और दुकानों के शटर तोड़कर सुशील के मेडिकल स्टोर से एक बैट्रा, सोलर पैनल, 5 हजार की नकदी समेत एक लाख का माल, लक्ष्मीकांत के किराना गोदाम से करीब 60 हजार की नकदी, गुफरान मेडिकल स्टोर से 35 हजार की नकदी समेत 50 हजार का सामान, पुनीत की दुकान से 50 हजार का माल पार कर दिया।
परचून की दुकान में तीन लाख की चोरी
सीतापुर। थाना रामकोट इलाके में चोरों ने एक परचून की दुकान को निशाना बनाकर लाखों का माल पार कर दिया। मामले की तहरीर पुलिस को दे दी गई। रामकोट इलाके के दांरतिकला निवासी सतीश वर्मा की परचून की दुकान गांव में ही है। जिसको देर रात चोरों ने निशाना बनाकर तीन लाख का माल पार कर दिया।