{"_id":"5bf4565fbdec2269724a8c72","slug":"21542739551-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दाल कारोबारी ने नोटबंदी के समय जमा किए थे ढाई करोड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दाल कारोबारी ने नोटबंदी के समय जमा किए थे ढाई करोड़
Updated Wed, 21 Nov 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
राजा बाजार मार्केट स्थित प्रतिष्ठान पर आयकर विभाग ने मारा छापा
सीतापुर। आयकर विभाग की टीम ने मंगलवार को शहर के राजा बाजार मार्केट में एक दाल कारोबारी के यहां छापा मारा। इस छापेमारी से व्यापारियों में खलबली मच गई। टीम ने कारोबारी के एक प्रतिष्ठान समेत सात गोदामों की जांच की।
पूर्वाह्न 11 बजे प्रतिष्ठान पर पहुंची टीम ने स्टॉक रजिस्टर समेत आय-व्यय के दस्तावेजों को खंगाला। रात नौ बजे तक टीम की जांच चल रही थी, हालांकि जांच के दौरान टीम ने नोटबंदी के समय कारोबारी द्वारा ढाई करोड़ कैश जमा किया जाना पाया।
आयकर विभाग की अपर आयुक्त पूजा राज की अगुवाई में डिप्टी कमिश्नर आरआरएन शुक्ला, आयकर अधिकारी रमेश सिंह, लखीमपुर के वीरेंद्र सिंह, वीपी दीक्षित, हरदोई के रामाधार, आयकर निरीक्षक शिवदीप सिंह, प्रफुल्ल वर्मा, प्रशांत कुमार, ज्ञानेश वर्मा के अलावा शाहजहांपुर, पीलीभीत के अफसरों की टीम मंगलवार को सुबह 11 बजे राजा बाजार मार्केट पहुंची।
विज्ञापन
यहां पर शोभित ट्रेडिंग कंपनी में टीम ने छापा मारा। इस छापेमारी को देख व्यापारियों में हड़कंप मच गया। आसपास के दुकानदार दुबक गए। टीम ने दाल कारोबारी के प्रतिष्ठान पर पहले जांच की। यहां पर टीम ने स्टॉक रजिस्टर समेत आय-व्यय के दस्तावेजों की जांच की।
इस दौरान टीम ने कारोबारी के तामसेन गंज में छह गोदामों में भी जाकर जांच की। अपर आयुक्त पूजा राज ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर टीम ने सामान्य जांच के अलावा नोटबंदी के समय जमा किए गए रकम की भी जांच की।
उन्होंने यह भी बताया कि नोटबंदी के समय दाल कारोबारी ने ढाई करोड़ रुपये जमा किए थे। उन्होंने यह भी बताया कि नोटबंदी के समय जिनके द्वारा भी भारीभरकम कैश जमा किया गया है, उन सभी के अकाउंट खंगालकर जांच की जा रही है।