{"_id":"5cbf5e4cbdec22141454a47e","slug":"201556045388-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहरखुरानी का शिकार हुए युवक को लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जहरखुरानी का शिकार हुए युवक को लूटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
40 हजार की नकदी व मोबाइल उड़ाया
रेउसा (सीतापुर)। सीतापुर बस स्टैंड पर एक युवक सोमवार को जहरखुरानी का शिकार हो गया। जहरखुरानों ने नशीला पदार्थ पिलाकर उसे बेहोश कर दिया और 40 हजार की नकदी व एक महंगा मोबाइल पर हाथ साफ कर दिया।
रेउसा थाना के ग्राम बारिनपुरवा निवासी मोहम्मद रज्जाक बंग्लौर में मजदूरी का कार्य करता है। सोमवार को रज्जाक वापस घर बस से लौट रहा था। जब वह सीतापुर बस स्टैंड पर पहुंचा तो उसे चाय की तलब लगी। इस दौरान एक अजनबी व्यक्ति आया और बोला, भाई कहां जा रहे।
रज्जाक ने बताया कि चाय पीने जा रहे हैं, इस पर उसने कहा कि हम भी पीयेंगे, फिर क्या था कि दोनों ने चाय पी। चाय पीने के बाद दोनों बस में बैठ गए, तभी उसे बेहोशी सी आ गई। होश आया तो उसकी जेब में 40 हजार की नकदी, एक मोबाइल नहीं था।
विज्ञापन
बस चालक व परिचालक ने उसे रेउसा में उतार दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिवारीजनों ने उसे स्थानीय चिकित्सक को दिखवाया, जहां पर उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टर ने बताया कि कोई नशीला पदार्थ खाया पिया है तो उसने आप बीती डाक्टरों, परिवारीजनों को बताई।