{"_id":"5c9fc14fbdec22141b2b5e08","slug":"201553973583-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंगों ने फायरिंग कर फैलाई दहशत, एसयूवी भी तोड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दबंगों ने फायरिंग कर फैलाई दहशत, एसयूवी भी तोड़ी
विज्ञापन
पिकअप को रास्ता न देने पर हुआ विवाद, दोनों पक्षों ने दी तहरीर
सदरपुर (सीतापुर)। रास्ते के विवाद में दबंग भाइयों ने लखनऊ से आए एक क्षेत्रीय किसान पर फायरिंग कर दी। किसान ने भाग कर एक घर में छुपकर जान बचाई। आरोपियों ने किसान के साथी की एसयूवी भी तोड़ दी। मामले में केस दर्ज हो गया है।
लखनऊ के गुडंबा थाना क्षेत्र के ककरेहती निवासी गया प्रसाद रावत व अनिल यादव शनिवार को एसयूवी से राजापुर गांव आए थे। यहां गया प्रसाद के खेत में आलू खुदाई का चल रहा कार्य देखने आए थे। अनिल ने अपनी एसयूवी जगदंबा यादव के घर के सामने खड़ी कर दी और दोनों लोग खेत चले गए।
खेत से आलू लादकर पिकअप कोल्ड स्टोर को जा रही थी। गांव के मुख्य मार्ग पर गंगा सागर ने घर में चल रहे प्लास्टर कार्य के लिए सीमेंट का मसाला सड़क पर बनाया था। पिकअप को निकलने से रोका और उसके चालक अमित निवासी अनवारी बेहटा को गाली देते हुए गया प्रसाद को बुलाने की बात कही।
विज्ञापन
मौके पर गया प्रसाद जब पहुंचे तो उन्होंने पिकअप को रास्ता न देने की बात कही। इसी बीच दोनों पक्षों में विवाद ने उग्र रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते गंगा सागर व उसके भाई सुनील, नरेश आदि अवैध असलहे लेकर आ गए और गया प्रसाद को दौड़ाते हुए फायर करने लगे।
गया प्रसाद ने किसी तरह भागकर जगदंबा के घर छिपकर जान बचाई। इसी बीच गया प्रसाद का एंड्रायड फोन व कोल्ड स्टोर से मजदूरों को देने के लिए मंगाया गया 50 हजार रुपये गिर गए। गया प्रसाद के बच जाने पर आक्रोशित दबंगों ने उसके साथी अनिल की एसयूवी को डंडों लाठियों से तोड़ दिया।
सूचना पाकर थाना प्रभारी धर्मराज उपाध्याय जब गांव पहुंचे तो आरोपी नदी में कूदकर दूसरी ओर निकल गए। गया प्रसाद ने तीन लोगों के विरुद्ध तहरीर दी है। दूसरे पक्ष से भी तहरीर दी गई है। गांव में एहतियात के तौर पर यूपी-100 पुलिस नजर रख रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।