{"_id":"5730d1164f1c1b7d0a919cec","slug":"2-lakh-stolen","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार मकानों से पार किया 2 लाख का सामान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चार मकानों से पार किया 2 लाख का सामान
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Mon, 09 May 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
क्राइम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बे में चोरों ने रविवार रात चार मकानों को निशाना बनाया। चोरों ने एक-एक करके घरों से जेवर, नकदी, बर्तन आदि करीब दो लाख का माल पार कर दिया। सुबह लोगों को इसकी जानकारी हुई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
तम्बौर क्षेत्र के काजी टोला निवासी मो. कलीम पुत्र तसव्वर ने बताया कि रविवार रात को उसके मकान से चोरों ने 60 हजार की नगदी, बर्तन व जेवर सहित करीब डेढ़ लाख का माल पार कर दिया। इसी तरह चोरों ने इसी मोहल्ले के हारून के घर से दस हजार नकदी, जेवर सहित लगभग 50 हजार का माल पार कर दिया।
यहीं के जितेंद्र के घर से भी चोरों ने दो हजार का माल पार कर दिया। इसके अलावा चोर यहीं के मो. शफीक के यहां भी घुसे, लेकिन घर के लोगों के जागने पर चोर असलहा दिखाते हुए भाग निकले। सुबह लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।