{"_id":"7ecb17e5909364d3444866da27dcf2d2","slug":"2-crore-tax-evasion-detected-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"2 करोड़ की कर चोरी पकड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
2 करोड़ की कर चोरी पकड़ी
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Dec 2015 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जांच में टीम ने यहां पर लाखों की लकड़ी का स्टॉक पाया। तीन रजिस्टर भी जब्त किए। यहां पर पचास लाख की कर चोरी पकड़ी। इसके अलावा शहर के लक्ष्मी मार्केट में भी एक दुकान व घर छापे में तकरीबन पचास लाख की कर चोरी पाई। कर चोरी पकड़ने में आने पर अब विभाग सभी को नोटिस देने की तैयारी में है।
वाणिज्य कर विभाग के डिप्टी कमिश्नर मनोज कुमार त्रिपाठी ने सोमवार को तम्बौर कस्बे के अंबिका प्लाईवुड फैक्ट्री पर छापा मारा। छापे में टीम ने मौके पर तकरीबन 46 लाख का प्लाई स्टॉक पाया। जांच में यह भी पाया कि वर्ष 2012-13 के बाद से विभाग में कोई टैक्स भी नहीं जमा किया गया है। जांच में टीम ने तकरीबन एक करोड़ की टैक्स चोरी का आंकलन किया है। बाद में टीम कस्बे में एक आरा मशीन पर पहुंची।
यहां पर मोहम्मद इशां खां के नाम से आरा मशीन चलती पाई। जांच में टीम को मौके पर तकरीबन 7.50 लाख की शीशम और आम की लकड़ी का स्टॉक मिला। इस दौरान टीम को आरा मशीन पर तीन रजिस्टर भी मिले, जिन्हें टीम ने जब्त करने की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
इसके अलावा वाणिज्य कर विभाग की टीम ने शिकायत पर शहर के लक्ष्मी मार्केट में राधे-राधे गारमेंटस की दुकान व प्रोपराइटर के घर पर छापा मारा। टीम सबसे पहले प्रोपराइटर के घर गई, जहां टीम को घर में सिलाई मशीनें रखी मिलीं। यही नहीं मौके पर तकरीबन तीन लाख की तैयार स्कूली ड्रेसों का स्टॉक भी पाया। बाद में टीम ने प्रतिष्ठान पर छापेमारी की।
यहां पर जांच के दौरान टीम को 16 हजार 260 रुपये दिन भर की बिक्री पाई। जबकि बीस हजार से अधिक की बिक्री होनी चाहिए। जांच में टीम को तकरीबन 25 लाख का स्टॉक भी मिला। डिप्टी कमिश्नर त्रिपाठी ने बताया कि छापेमारी में कर चोरी के मामले उजागर होने के बाद अब संबंधित प्रोप्राराइटरों को नोटिस भेजकर कार्रवाई की जाएगी।