फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   सरफिरे युवक ने धारदार हथियार में हमला कर युवक को किया जख्मी

सरफिरे युवक ने धारदार हथियार में हमला कर युवक को किया जख्मी

Wed, 13 Feb 2019 11:50 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Feb 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
सरफिरे युवक ने धारदार हथियार में हमला कर युवक को किया जख्मी
लालबाग चौराहे पर अचानक राहगीरों पर हमला करने से मच गई भगदड़
विज्ञापन

सीतापुर। शहर के लालबाग चौराहे पर बुधवार की दोपहर उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक सिरफिरे युवक ने धारदार हथियार से राहगीरों पर हमला बोल दिया। इस हमले में एक राहगीर घायल हो गया। जबकि कई बाल-बाल बच गए।

व्यस्ततम चौराहे पर एकाएक भगदड़ मचने से हर कोई किसी अनहोनी की आशंका से खौफजदा हो उठा। राहगीर अपनी जान बचाकर भाग खड़े हुए। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद हमलावर युवक पर काबू पाया। करीब आधे घंटे तक लालबाग चौराहे पर हड़कंप का माहौल बना रहा।
विज्ञापन


पुलिस ने हमलावर के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है। रामकोट थानाक्षेत्र के नगोइया गांव में रहने वाला देवकी नंदन बुधवार को अपनी स्कूटी की सर्विस कराने सीतापुर आया था। दोपहर करीब 12 बजे वह लालबाग चौराहे से गुजर रहा था, इसी बीच एक युवक ने बांके से उस पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बांका लगने से उसका बायां कान कट गया। हक्का-बक्का देवकी जब तक कुछ समझ पाता चौराहे पर हड़कंप मच गया। उधर, हमलावर ने अन्य राहगीरों को भी निशाना बनाने का प्रयास किया। अफरातफरी के बीच राहगीर जान बचाकर भाग खड़े हुए। किसी अनहोनी की आशंका से दहशत का माहौल बन गया।

पुलिस को सूचना दी गई। राहगीरों की मदद से पुलिस काफी मशक्कत के बाद हमलावर को दबोच सकी। बांका कब्जे में लेकर पूछताछ के दौरान हमलावर की पहचान अशोक दीक्षित निवासी बेलीराम थाना तालगांव के रूप में हुई है। कुछ दिन पहले भी हमलावर को बांके समेत लालबाग चौराहे से पुलिस ने पकड़ा था।


मानसिक तौर से असामान्य होने की बात सामने आने पर परिवारीजनों के सुपुर्द कर दिया गया था। एसएसआई दिवाकर सरोज ने बताया कि पीड़ित देवकी नंदन की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed