फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   सिपाही की संदिग्ध हालात में मौत

सिपाही की संदिग्ध हालात में मौत

Thu, 15 Feb 2018 12:17 AM IST
Updated Thu, 15 Feb 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
सिपाही की संदिग्ध हालात में मौत
परिवारीजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर की अंत्येष्टि
विज्ञापन

मिश्रिख (सीतापुर)। कोतवाली क्षेत्र में मां की मौत की सूचना पाकर घर जा रहे एक सिपाही की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वह शाहजहांपुर से वापस अपने घर जा रहा था, बुधवार सुबह उसका शव सड़क किनारे पड़ा मिला है। परिवार ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव की अंत्येष्टि कर दी है।

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पतौंजा निवासी हरिशर्मा मिश्रा (40) पुलिस विभाग में सिपाही है। इन दिनों उसकी तैनाती शाहजहांपुर जिले के रामचंद्र मिशन कोतवाली में थी। मंगलवार को हरिशर्मा मिश्रा की मां रेशमा देवी का निधन हो गया। इसकी सूचना पाकर सिपाही बाइक से ही घर के लिए चल दिया। लेकिन वह घर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन


इधर बुधवार सुबह कुछ लोगों ने आंट के निकट गन्ना क्रय केंद्र के सामने सिपाही को मृत पड़ा देखा। सूचना पाकर परिवारीजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव की पहचान हरिशर्मा मिश्रा के रूप में की और शव को अपने घर उठा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवारीजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर ही सिपाही के शव की अंत्येष्टि कर दी। परिवार का कहना है कि सिपाही की मौत हार्टअटैक से हुई है। इधर प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है और न ही परिवार ने इस संबंध में कोई तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed