फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   कोतवाली परिसर में पीपल के पेड़ पर चढ़कर युवक ने किया हंगामा

कोतवाली परिसर में पीपल के पेड़ पर चढ़कर युवक ने किया हंगामा

Tue, 12 Feb 2019 12:34 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Feb 2019 12:34 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली परिसर में पीपल के पेड़ पर चढ़कर युवक ने किया हंगामा
छह घंटे तक चले मान-मनौव्वल के बाद उतारा गया नीचे
विज्ञापन

महमूदाबाद (सीतापुर)। मारपीट के मामले में पूछताछ के लिए कोतवाली लाया गया एक युवक पुलिस वालों को चकमा देते हुए कोतवाली परिसर में लगे पीपल के पेड़ पर चढ़ गया। युवक ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। करीब 40 फीट की ऊंचाई पर चढ़े युवक के नीचे कूदने की धमकी से पुलिस के हाथ-पांव फूल गए।

एसडीएम व सीओ भी पहुंचकर युवक की मान-मनौव्वल करने लगे। लगभग छह घंटे तक चले ड्रामे के बाद युवक को समझा-बुझाकर नीचे उतारा जा सका। इस बीच कोतवाली में अफरातफरी मची रही। कोतवाली क्षेत्र के केदारपुर गांव निवासी अनिल (30) पुत्र रामतीरथ रविवार शाम गांव के मंदिर में बनी दुकानों की छत पर ईंट-गुम्मे एकत्रित कर रहा था।
विज्ञापन


गांव के प्यारे ने उसको रोकने का प्रयास किया तो उसने प्यारे को छत से गिरा दिया। यह देख ग्रामीणों ने 100 नंबर पर सूचना दी। पीआरवी टीम पहुंचने पर युवक ने छत से उनके ऊपर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। किसी तरह ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने उसे पकड़ा। इसके बाद युवक को कोतवाली ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार की सुबह 9 बजे अनिल कोतवाली परिसर में लगे पीपल के पेड़ पर चढ़कर लगभग 40 फीट ऊंचाई पर जाकर बैठ गया। कार्रवाई करने पर कूदने की धमकी देने लगा। इस पर पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। आननफानन में पेड़ के चारों तरफ जाल लगाया गया।

एसडीएम संतोष राय, नायब तहसीलदार एके शर्मा सीओ अखंड प्रताप सिंह कोतवाली पहुंचकर उसे समझाने का प्रयास करने लगे। सूचना पर उसका भाई संतोष व बहन भी आ गई। युवक किसी की बात सुनने को राजी नही था। आखिरकार कार्रवाई नहीं किए जाने के आश्वासन पर सीढ़ी लगाकर सायं करीब साढ़े तीन बजे उसे नीचे उतारा गया।


यह नजारा देखने के लिए जुटी भीड़ के कारण हड़कम्प मचा रहा। कुछ देर तक अफसर पेड़ से उतरने के बाद अनिल की मनोदशा भांपते रहे। सीओ अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि युवक को सुरक्षित उतार लिया गया। उसके बाद युवक को परिवारीजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed