फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   कुर्सी नहीं बचा सके ब्लॉक प्रमुख संदीप राजवंशी

कुर्सी नहीं बचा सके ब्लॉक प्रमुख संदीप राजवंशी

Fri, 13 Oct 2017 11:47 PM IST
Updated Fri, 13 Oct 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
कुर्सी नहीं बचा सके ब्लॉक प्रमुख संदीप राजवंशी
कुर्सी नहीं बचा सके गोंदलामऊ ब्लॉक प्रमुख
विज्ञापन


संदना/गोंदलामऊ (सीतापुर)। गोंदलामऊ ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित हो गया। इसी के साथ ही प्रमुख क्षेत्र पंचायत संदीप राजवंशी की कुर्सी भी छिन गई।

ब्लॉक सभागार में मतदान कराया गया। यहां कुल 103 बीडीसी सदस्य हैं। सभी सदस्य मतदान करने पहुंचे। विपक्ष को 80 मत मिले, जबकि ब्लॉक प्रमुख संदीप राजवंशी को महज 23 मतों से संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन


एसडीएम मिश्रिख अतुल प्रकाश श्रीवास्तव ने अविश्वास प्रस्ताव पास होने का ऐलान किया तो भाजपाई झूम उठे। उधर, पूर्व मंत्री रामपाल राजवंशी के खेमे में मायूसी छा गई। पूर्व मंत्री ने अपने भांजे की कुर्सी बचाने के लिए काफी जोर आजमाइश की, लेकिन कुर्सी बचाने में नाकाम रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोंदलामऊ से बीडीसी लज्जावती, सरवन मिश्रा, रामकिशन यादव, रामासरे और मनोरमा पांडेय की अगुवाई में 15 सितंबर को 70 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने एडीएम राकेश चंद्र शर्मा को गोंदलामऊ के ब्लॉक प्रमुख संदीप के खिलाफ अविश्वास लाए जाने की मांग करते हुए शपथ पत्र सौंपे थे।


शुक्रवार को भारी सुरक्षा के बीच गोंदलामऊ ब्लॉक परिसर में अविश्वास प्रस्ताव की कार्रवाई एसडीएम मिश्रिख की देखरेख में सुबह 10:30 बजे शुरू की गई।

बैठक के बाद दोपहर एक बजे मतदान कराया गया। फिर मतगणना हुई। अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 80 व विरोध में 23 मत पड़े। जिस पर एसडीएम मिश्रिख अतुल श्रीवास्तव तथा बीडीओ गोंदलामऊ तुलसीराम ने अविश्वास प्रस्ताव पारित होने की घोषणा कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed