फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   लूट के दौरान हुई युवक की हत्याकांड का खुलासा, दो दबोचे गए

लूट के दौरान हुई युवक की हत्याकांड का खुलासा, दो दबोचे गए

Tue, 23 Apr 2019 12:32 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
लूट के दौरान हुई युवक की हत्याकांड का खुलासा, दो दबोचे गए
पांच युवकों ने मिलकर की थी राजू की हत्या, फिर लूटी बाइक व मोबाइल
विज्ञापन

सिधौली (सीतापुर)। कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को लूट के दौरान हुई युवक की हत्या के मामले का पुलिस ने सोमवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने दो आरोपियों को दबोच कर उनकी निशानदेही पर लूटी गई बाइक भी बरामद कर ली है। पुलिस का कहना है कि इस घटना को पांच लोगों ने अंजाम दिया था। जिसमें तीन लोगों को अभी पकड़ा नहीं जा सका। उनकी तलाश की जा रही है।

सिधौली के बाड़ी निवासी कबाड़ व्यापारी राशिद उर्फ राजू की 19 अप्रैल की रात लूट के बाद हत्या कर दी गई थी। बदमाशों ने राजू को मार कर उसकी बाइक, मोबाइल आदि भी लूट लिया था। सुबह पता चलने पर मृतक के पिता ने गांव के दो लोगों पर हत्या का शक जताया था, लेकिन पुलिस ने जब गहनता से जांच की तो सच्चाई कुछ और ही निकली।
विज्ञापन


जिन लोगों पर हत्या का शक था, उन्होंने नहीं, बल्कि अन्य लोगों ने राजू की हत्या करने के बाद लूटपाट की थी। कोतवाल संजय कुमार का कहना है कि सोमवार की सुबह अटरिया इलाके के रसूल पनाह निवासी रिंकू व संदीप को दबोचा गया है। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने अटरिया क्षेत्र के लोधपुरवा के पास झाड़ियों से लूटी गई बाइक भी बरामद कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका दावा है कि पकड़े गए अभियुक्त रिंकू व संदीप ने बताया कि हम दोनों घटना की शाम को लखनऊ से वापस आ रहे थे। रास्ते में गांव के ही राहुल, मुन्ना, धीरेंद्र मिले और इन लोगों ने उनको साथ लिया। जिसके बाद राशिद को रोककर लूटपाट की।


जब राशिद ने पुलिस को बुलाने की बात कही तो राहुल ने राशिद ने सिर डंडे से वार कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। पकड़ा गया एक आरोपी नाबालिग बताया जा रहा है। लेकिन पुलिस का कहना है कि आरोपी संदीप 18 साल का बताया गया है। इंस्पेक्टर का कहना है कि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed