फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   पुलिस ने असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया

पुलिस ने असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया

Tue, 09 Apr 2019 12:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया
महमूदाबाद (सीतापुर)। रामपुर मथुरा पुलिस ने छापा मारकर अवैध असलहा फैक्टरी का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने छह असलहह्य, कारतूस व असलहा बनाने के उपकरण मय भट्ठी बरामद कर एक युवक को गिरफ्तार किया है। पकड़े युवक को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


सीओ उदय प्रताप सिंह ने बताया कि सूचना पर निरीक्षक रामपुर मथुरा ओम प्रकाश राय, एसआई रामचंद्र मौर्य, ऋषभ यादव, एचसी शिवराम वर्मा, सीताराम भारती व आरक्षी बृजेश कुमार ने रायसेनपुर के पास बंद पड़े ईंट भट्ठे पर छापा मार दिया।
विज्ञापन


यहां से पुलिस ने दो 12 बोर तमंचा, तीन बंदूक, 315 बोर एक देशी रायफल, पांच जिंदा कारतूस के साथ असलहा बनाने के उपकरण बरामद करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया। पूछताछ में पकड़े गए युवक ने अपना नाम यूनुस निवासी बहादुरगंज मजरे गढ़चपा थाना रामपुर मथुरा बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक रामपुर मथुरा ओपी राय के मुताबिक यूनुस रामपुर मथुरा थाने का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है। उस पर रामपुर मथुरा थाने में आर्म्स एक्ट के तीन तथा एनडीपीएस सहित आठ मुकदमे पहले से दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed