फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   सड़क हादसों में छह घायल

सड़क हादसों में छह घायल

Sat, 09 Sep 2017 01:31 AM IST
Updated Sat, 09 Sep 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसों में छह घायल
सड़क हादसों में छह घायल
विज्ञापन


सीतापुर/लहरपुर। अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे शहर कोतवाली व लहरपुर कोतवाली क्षेत्र में हुए हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शहर के मोहल्ला तरीनपुर निवासी प्रमोद कुमार (25) अपने मित्र पंचमपुरवा निवासी आशीष (18) के साथ मोटर साइकिल से कहीं जा रहा था।

रास्ते में सीतापुर-लखीमपुर मार्ग पर नैपालापुर गांव के निकट एक टाटा मैजिक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक पर सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर, लहरपुर कस्बे में एक कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक पर सवार लहरपुर कोतवाली क्षेत्र के सहाबा पुरवा निवासी आरिफ, वसीम व उनकी रिश्तेदार सकीना तथा सकीना पुत्र छोटू घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चारों लोगों को कस्बा के सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां पर डॉक्टरों ने घायलों की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed