{"_id":"596e34784f1c1bd07a8b4625","slug":"171500394616-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात बुजुर्ग का कंकालनुमा मिला शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अज्ञात बुजुर्ग का कंकालनुमा मिला शव
Updated Tue, 18 Jul 2017 09:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुजुर्ग का शव मिला
संदना (सीतापुर)। थाना क्षेत्र के गोपालपुर भट्ठा चौराहे से 50 मीटर दूरी पर यूकेलिप्टिस बाग में मंगलवार को एक बुजुर्ग का शव मिला है। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस की मानें तो शव में कोई अंग सलामत नहीं है। वह कंकाल का रूप ले चुकी है।
थाना क्षेत्र के कुचलाई निवासी दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि 70 वर्षीय अज्ञात बुजुर्ग मानसिक रूप से विच्छिप्त था। वह उनकी बाग में लगभग छ: महीने से रुक रहा था। बताया जब मंगलवार को वह अपनी बाग में गया तो बुजुर्ग का शव मिला। जिसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। मृतक ने पैंट, शर्ट पहन रखी थी। घटना स्थल से एक बोरी व पानी की बोतल मिली है। एसओ एसपी शुक्ला का कहना है कि अज्ञात बुजुर्ग का शव कंकाल हालत में मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। डीएनए सुरक्षित रखने के लिए भी रिपोर्ट दी गयी है।