{"_id":"594eadd54f1c1bd45b8b478a","slug":"161498328533-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, दहेज हत्या का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, दहेज हत्या का आरोप
Updated Sat, 24 Jun 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत
पिता ने लगाया दहेज हत्या का आरोप
रेउसा (सीतापुर)। थाना क्षेत्र के लोनियनपुरवा मजरा सुपौली गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पिता ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। उसने थाने में तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
लोनियनपुरवा मजरा सुपौली गांव निवासी बिटटो (25) पत्नी शिवपाल की शनिवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। जानकारी होने पर लखीमपुर खीरी के धौरहरा के नवापुरवा गांव से मृतका के परिवार से विजय पाल पहुंचा। विजयपाल का कहना है कि बिटटो देवी से दहेज में बाइक आदि की मांग की जा रही थी। मांग पूरी न होने के कारण उसकी बहन को मार दिया गया है। उसने पति, जेठानी गीता, सास आदि पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। एसआई संतकुमार सिंह ने बताया कि भाई की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।