फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   हत्या कर युवक का शव फंदे से लटकाया

हत्या कर युवक का शव फंदे से लटकाया

Thu, 13 Jun 2019 12:05 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
हत्या कर युवक का शव फंदे से लटकाया
तंबौर (सीतापुर)। एक युवक का शव बुधवार सुबह संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला। युवक की मां ने हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। युवक व उसके दोस्त से हुई बातचीत का एक आडियो भी वायरल हुआ है।
विज्ञापन


इसमें वह कुछ लोगों पर हत्या कर देने की आशंका जता रहा है। देर शाम शव पोस्टमार्टम के बाद तंबौर पहुंचा। वहां लोग भड़क गए। उन्होंने सड़क पर शव रख जाम लगा दिया। कई थानों की फोर्स एकत्र हो गई।
विज्ञापन


तंबौर इलाके के हजरतपुर गांव निवासी अनुज (20) मंगलवार शाम घर से निकला था। उसके बाद लौट कर नहीं आया। बुधवार सुबह संदिग्ध हालात में उसकी लाश गांव के बाहर बाग में पेड़ से लटकी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक की मां तारावती का कहना है कि एक युवती के चक्कर में कुछ लोगों ने उसके बेटे को घर से बुला ले गए। अधिक शराब पिलाकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद लाश को फंदे पर लटका दिया।

महिला ने गोविंदापुर के निवासी संजय बाजपेयी, दीपक मिश्रा, अतुल यादव, रूपा व आशा सहित पांच लोगों पर मिलकर हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतक की मां ने थाने में पांचों लोगों के खिलाफ तहरीर दी।

उधर, जब देर शाम करीब सात बजे शव तंबौर पहुंचा। मृतक के परिवारीजन व क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीणों ने शव को रेउसा मोड़ पर रख कर जाम लगा दिया। लोग पुलिस पर कार्रवाई में लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं।

मामले की गंभीरता देख तंबौर, रेउसा, लहरपुर, सकरन सहित कई थानों की फोर्स बुला ली गई। थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता देखते हुए दो महिलाओं सहित पांच लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

हत्या की आशंका का ऑडियो वायरल
तंबौर के हजरतपुर निवासी अनुज की उसके दोस्त से हुई बातचीत में वह खुद की हत्या की आशंका जता रहा है। वह कह रहा है कि अगर उसके साथ कोई घटना होती है तो गांव की दो महिलाओं सहित पांच लोग जिम्मेदार होंगे।


उसने यह भी कहा कि उसे गांव के पास से अगवा कर तंबौर के एक पेट्रोल पंप पर ले जाया गया। वहां शराब पिलाई गई। जिस गाड़ी से उसे ले जाया गया, उसमें रस्सी आदि रखी है, जिससे उसे डर है कि उसके साथ कुछ गलत हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed