फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   दो महिलाओं से छेड़खानी, विरोध पर जान से मारने की धमकी

दो महिलाओं से छेड़खानी, विरोध पर जान से मारने की धमकी

Wed, 12 Jun 2019 01:04 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2019 01:04 AM IST
विज्ञापन
दो महिलाओं से छेड़खानी, विरोध पर जान से मारने की धमकी
सीतापुर। जिले के खैराबाद इलाके में घर में घुसकर दो लोगों ने एक महिला के साथ छेड़खानी की। सिधौली इलाके में दबंगों ने एक अन्य महिला से छेड़खानी की।
विज्ञापन


विरोध पर उसे जान से मार देने की धमकी दी। दोनों मामलों में केस दर्ज कर लिया गया है। खैराबाद थाना क्षेत्र की एक महिला का कहना है कि पप्पू उर्फ राकेश दो अन्य लोगों की मदद से उसके घर में घुस गए।

महिला को दबोच कर अश्लील हरकत की। जब उसने विरोध किया तो उसकी पिटाई कर भाग निकले। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है।

उधर, सिधौली कोतवाली क्षेत्र की एक महिला का कहना है कि कोतवाली क्षेत्र के पुरैनी गांव निवासी राजेंद्र पाल ने उसके साथ छेड़खानी करते हुए दुष्कर्म की कोशिश की।
विज्ञापन


जब उसने इसका विरोध किया तो दबंग ने जान से मार देने की धमकी दी। इस बाबत महिला ने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने राजेंद्र के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed