फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   रंजिश में फायरिंग, तीन लोग जख्मी

रंजिश में फायरिंग, तीन लोग जख्मी

Sun, 09 Jun 2019 01:32 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2019 01:32 AM IST
विज्ञापन
रंजिश में फायरिंग, तीन लोग जख्मी
मिश्रिख (सीतापुर)। बकाया रुपये देने के बहाने युवकों को अपने मेडिकल स्टोर पर बुलाकर दो सगे भाइयों ने पिता संग मिलकर उन पर फायर झोंक दिया। जिससे तीन युवक जख्मी हो गए।
विज्ञापन


जख्मी एक युवक को मिश्रिख सीएचसी से सदर अस्पताल रेफर किया गया है। वारदात अंजाम देकर दबंग अपनी बोलेरो से भाग निकले। कहा जा रहा है कि दबंगों ने अधाधुंध तीन राउंड फायर किया।
विज्ञापन


जिससे घटना स्थल व आसपास दहशत फैल गई। मिश्रिख इलाके के हुमायूंपुर गांव के मणिशंकर आदि का हरदोईया गांव के विवेक आदि से पैसे का लेनदेन था।

मणिशंकर पक्ष के लोगों का कहना है कि उनको विवेक पक्ष से 35 सौ रुपये लेना था। इसी लिए मणिशंकर पक्ष ने विवेक पक्ष को फोन कर रुपये मांगे।

पहले तो यह लोग आनाकानी करते रहे, लेकिन फिर मणिशंकर पक्ष को रुपये देने के लिए जोतपुर गांव के पास स्थित अपने मेडिकल स्टोर पर बुला लिया।

रुपये लेने के लिए हुमायूंपुर से सत्ताइस वर्षीय मणिशंकर पुत्र भोलानाथ, चौबीस वर्षीय राकेश पुत्र सुभाष व बाइस वर्षीय विशाल बाजपेयी पुत्र उमाकांत बाजपेयी जोतपुर स्थित विवेक शुक्ला के मेडिकल पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेडिकल स्टोर पर विवेक के अलावा उसका भाई सौरभ शुक्ला व पिता राम प्रकाश शुक्ला भी मौजूद थे। यहां पहुंच कर जब मणिशंकर आदि ने रुपये मांगे तो विवाद हो गया।


बात बढ़ने पर विवेक, सौरभ व रामप्रकाश की ओर से फायरिंग कर दी गई। इस गोली बारी में मणिशंकर, रीकेश व विशाल जख्मी हो गए।

गोली मार कर तीनों दबंगों मेडिकल स्टोर बंद कर भाग निकले। गोली लगने से जख्मी तीनों युवकों को सीएचसी ले जाया गया।

वहां से डॉक्टरों ने मणिशंकर को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। इंस्पेक्टर ब्रजेश राय का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल चल रही है। केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed