फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   बाग में पेड़ से फंदे पर लटकता मिला युवती का शव

बाग में पेड़ से फंदे पर लटकता मिला युवती का शव

Fri, 24 May 2019 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
बाग में पेड़ से फंदे पर लटकता मिला युवती का शव
रेउसा (सीतापुर)। थाना इलाके में दो दिन से लापता एक युवती का शव शुक्रवार की सुबह गांव के बाहर बाग में फंदे से लटका मिला। जानकारी मिलते ही खबर क्षेत्र में फैल गई। युवती की मौत के कारणों का पता नहीं चल सका। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन


रेउसा थाना क्षेत्र के जाकड़ा गांव निवासी रामगुलाम भार्गव की 18 वर्षीय पुत्री 22 मई की दोपहर घर से संदिग्ध हालात में लापता हो गई थी। परिजनों द्वारा तलाश करने पर कहीं सुराग नहीं लगा था। उसके बाद उसके पिता ने थाने में 23 मई को गुमशुदगी की सूचना दी। पुलिस मामले की जांच कर रही थी। इसी बीच शुक्रवार की सुबह गांव के पूरब करसा निवासी राम मनोहर विश्वकर्मा की बाग में एक आम के पेड़ से युवती सीमा का शव फंदे से लटकता हुआ कुछ ग्रामीणों व बच्चों ने देखा। इस पर उन लोगों ने घर वालों को सूचना दी।
विज्ञापन


खबर पाकर परिवार व काफी ग्रामीण मौके पर पहुंचे। साथ ही पुलिस को भी बुलाया गया। युवती की मौत के कारणों का पता नहीं चल सका। परिवार के लोग कुछ बोलने से कतरा रहे हैं। थाना प्रभारी विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि ग्राम प्रधान की सूचना पर घटना स्थल पर पहुंचकर जांच की गई। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। घर वालों ने कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed