फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   बारिश से गिरी दीवार, दबकर महिला की मौत

बारिश से गिरी दीवार, दबकर महिला की मौत

Mon, 16 Jul 2018 01:16 AM IST
Updated Mon, 16 Jul 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
बारिश से गिरी दीवार, दबकर महिला की मौत
कमलापुर (सीतापुर)। थाना क्षेत्र के दाउदपुर गांव में बारिश की वजह से रविवार को सुबह घर की दीवार भरभराकर ढह गई। इससे दीवार के मलबे में दबकर एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। ग्रामीणों ने मलबे में दबी महिला को बाहर निकाला। परिवारीजन महिला को जिला अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

कमलापुर थाना क्षेत्र के दाउदपुर गांव निवासी जयपाल की पत्नी श्यामपती (35) सुबह घर के बाहर बर्तन साफ रही थी। इसी दौरान बारिश के चलते पड़ोसी दिनेश के घर की दीवार गिर गई, जिससे श्यामपती दीवार के मलबे में दब गई। दीवार गिरने व चीख पुकार सुनकर ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुंचे और किसी तरह मलबा हटाकर महिला को बाहर निकाला, लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से घायल हो चुकी थी। परिवारीजन महिला को लेकर जिला अस्पताल भागे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि बारिश की वजह से दिनेश के घर की दीवार कमजोर हो गई थी, जिसकी वजह से दीवार गिर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed