फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   कब्र खोदकर निकलवाया शव, पोस्टमार्टम को भेजा

कब्र खोदकर निकलवाया शव, पोस्टमार्टम को भेजा

Sat, 28 Apr 2018 12:16 AM IST
Updated Sat, 28 Apr 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
कब्र खोदकर निकलवाया शव, पोस्टमार्टम को भेजा
प्रधान द्वारा हत्या का संदेह जताने पर पुलिस ने की कार्रवाई
विज्ञापन

हरगांव (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक बालिका की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। इसके बाद बालिका की मां ने पुलिस को सूचना दिए बगैर ही शव को दफना दिया। घटना के संबंध में ग्राम प्रधान ने पुलिस को सूचना देते हुए हत्या का संदेह जताया। पुलिस ने डीएम की अनुमति पर कब्र खोदकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

थाना क्षेत्र के ग्राम गनेसुआ निवासी सुरेश की दो वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। उसके घर पर पत्नी राधा देवी व पुत्री चांदनी (11) ही रहती थी। शुक्रवार को राधा की पुत्री चांदनी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। इसके बाद मां ने शव को गांव के बाहर श्मशान में दफना दिया।
विज्ञापन


इधर घटना के संबंध में प्रधान राजकुमार ने यूपी-100 डायल कर पुलिस को सूचना दी कि चांदनी की हत्या करने के बाद शव को दफना दिया गया है। इसी तरह की सूचना प्रधान ने थाने में भी दी। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई उसने डीएम से कब्र खोदने की अनुमति ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद नायब तहसीलदार धर्मेंद्र कुमार पांडेय की मौजूदगी में कब्र को खोदा गया और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थानाध्यक्ष अश्वनी पांडेय ने बताया कि बालिका की मां बीमारी की वजह से बेटी की मौत होने की बात कह रही है।

जबकि प्रधान ने हत्या का संदेह जताया है। मृत्यु का कारण स्पष्ट करने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

संदिग्ध हालात में बच्ची की मौत
सीतापुर। अटरिया थाना क्षेत्र में एक बच्ची की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। गांव के लोगों ने पुलिस को हत्या की सूचना दे दी। इस पर पुलिस ने मृत्यु का कारण स्पष्ट करने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया है। परिवारीजन बीमारी के चलते बालिका की मौत होने की बात कह रहे हैं।

अटरिया के ग्राम मानपुर निवासी प्रेमचंद्र की पुत्री सोनाली (ढाई वर्ष) की गुरुवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसकी मौत के बाद गांव के लोगों ने सूचना अटरिया पुलिस को दे दी। इसमें ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि बच्ची को लेकर उसके पिता प्रेमचंद्र व मां के बीच विवाद हुआ था।


पति व पत्नी के झगड़े के बीच ही बच्ची चपेट में आ गई। जिससे उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि पति व पत्नी ने मिलकर सोनाली की हत्या की है। थानाध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने बताया कि बच्ची के शरीर पर ऐसे कोई निशान नहीं मिले हैं, जिससे हत्या की पुष्टि हो। मृत्यु का कारण स्पष्ट करने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed