{"_id":"59e3a9dc4f1c1b87698b5df5","slug":"151508092380-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोने की चेन ले उड़ा उचक्का","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सोने की चेन ले उड़ा उचक्का
Updated Mon, 16 Oct 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले पैर छुए फिर चेन खींचकर भागा उचक्का
सिधौली (सीतापुर)। कोतवाली क्षेत्र में शनिवार शाम एक उचक्का बाइक सवार युवक के गले से सोने की चेन खींचकर भाग गया।
बताया जा रहा है कि पहले उचक्के ने पैर छुए, उसके बाद गले से चेन खींच ली। पीड़ित ने इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस जांच की बात कह रही है।
सिधौली के ग्राम देवीपुर निवासी पंकज अवस्थी बाइक से सिधौली कस्बा बाजार आया था। यहां काम निपटाने के बाद वह बाइक से घर के लिए चल दिया।
बिसवां चौराहे के निकट रेल क्रॉसिंग बंद थी। जिसकी वजह से पंकज को रेलवे क्रॉसिंग पर रुकना पड़ा। इसी बीच एक उचक्का वहां पहुंच गया।
उसने पंकज के पैर छुए और हाल पूछने लगा। इससे पहले कि पंकज कुछ समझ पाता, उचक्का गले में पड़ी चीन खींचकर निकल भागा।
जाम में फंसे होने के कारण पंकज सिर्फ शोर मचाता ही रह गया। वारदात के संबंध में पीड़ित ने अज्ञात उचक्के के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक योगेश शाह ने बताया कि जांच की जा रही है।