फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   घर में घुसकर महिला का गला काटा, मौत

घर में घुसकर महिला का गला काटा, मौत

Sun, 17 Sep 2017 01:03 AM IST
Updated Sun, 17 Sep 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
घर में घुसकर महिला का गला काटा, मौत
घर में घुसकर महिला का गला रेता, मौत
विज्ञापन


लहरपुर (सीतापुर)। कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार रात घर में सो रही एक महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई। कत्ल के दौरान महिला का पति मजदूरी करने कानपुर गया हुआ था।

पुलिस ने महिला के भाई की तहरीर पर एक व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

ग्राम गौरिया प्रहलादपुर निवासी गुड्डू मजदूरी करके घर का खर्च चलाता है। वह मजदूरी करने कानपुर गया था। घर पर पत्नी जयदेवी (35) व बच्चे ही मौजूद थे।

शुक्रवार रात बच्चे छत पर सो रहे थे। जबकि जयदेवी कमरे में सो रही थी। देर रात आरोपी ने महिला के कमरे में घुसकर उसका गला रेत दिया।

उधर, चीख सुनते ही छत पर सो रहे बच्चों की नींद खुल गई और बच्चों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इसी बीच ग्रामीण भी शोर मचाते हुए घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े।
विज्ञापन


भीड़ को अपनी तरफ आते देख हत्या आरोपी मौके से निकल भागा। लेकिन तब तक जयदेवी की मौत हो चुकी थी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से हंसिया बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की मानें तो इसी हंसिया से आरोपी ने जयदेवी का गला काटा है। घटना के संबंध में जयदेवी के भाई ग्राम ददुआपुर निवासी श्रीकेशन ने गौरिया प्रहलादपुर निवासी महतिया के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

आरोप है कि जयदेवी व महतिया के बीच नजदीकियां थीं। इधर कुछ दिनों से दोनों में दूरियां बढ़ गईं थीं। इसी बात से नाराज होकर आरोपी ने हंसिया से जयदेवी का गला रेत दिया।


प्रभारी निरीक्षक मथुरा राय ने बताया कि महिला के भाई की तहरीर पर गौरिया प्रहलादपुर निवासी महतिया के खिलाफ हत्या आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed