फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   दिनदहाड़े बदमाशों ने बुजुर्ग से लूटे 45 हजार

दिनदहाड़े बदमाशों ने बुजुर्ग से लूटे 45 हजार

Tue, 12 Mar 2019 12:50 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2019 12:50 AM IST
विज्ञापन
दिनदहाड़े बदमाशों ने बुजुर्ग से लूटे 45 हजार
मछरेहटा में बाइक सवार दो बदमाशों ने अंजाम दी वारदात
विज्ञापन

मछरेहटा (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में सोमवार को बाइक सवार सशस्त्र बदमाशों ने पिता-पुत्र की बाइक में टक्कर मार रोक लिया। इसके बाद में असलहे के बल पर उनसे 45 हजार की नकदी से भरा बैग लूटकर भाग गए। यह वारदात तब हुई जब पिता-पुत्र बैंक से पैसा निकालने के बाद सामान खरीदने बाजार जा रहे थे।

सूचना पाकर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की है। घटना की तहरीर दे दी गई है। पुलिस केस दर्जकर बदमाशों की तलाश में जुटी है। दिनदहाड़े हुई लूट की वारदात से इलाके में दहशत है। मछरेहटा इलाके के लालपुर कुंदरौली निवासी उदय प्रताप सिंह अपने बेटे भूपेंद्र सिंह के साथ सोमवार को मछरेहटा स्थित इलाहाबाद बैंक में पैसे निकालने गए थे।
विज्ञापन


बताते हैं कि बैंक से 45 हजार रुपये निकालने के बाद वह बेटी की ससुराल में दो दिन बाद होने जा रही शादी का सामान खरीदने के लिए जिला मुख्यालय जा रहे थे। इस बीच मछरेहटा इलाके में ही केसरा गांव के पास बिना नंबर की बाइक से दो बदमाश पीछे से आ गए और पिता-पुत्र की बाइक में टक्कर मारने के बाद 45 हजार रुपये से भरा बैग लूटकर भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैग में पासबुक, आधार कार्ड भी था। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी। एसओ मछरेहटा रामनरेश यादव ने बताया कि लूट की वारदात हुई है। केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed