फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   तीन प्रधान व आठ बीडीसी सीटों पर 25 दावेदारों ने किया नामांकन

तीन प्रधान व आठ बीडीसी सीटों पर 25 दावेदारों ने किया नामांकन

Thu, 09 Aug 2018 01:07 AM IST
Updated Thu, 09 Aug 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
तीन प्रधान व आठ बीडीसी सीटों पर 25 दावेदारों ने किया नामांकन
सदस्य ग्राम पंचायत के 104 पदों पर हुए 34 नामांकन, खाली रह गईं 70 सीटें
विज्ञापन

सीतापुर। पंचायत उप चुनाव के लिए बुधवार को संबंधित ब्लॉक मुख्यालयों पर नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। तीन प्रधान, आठ बीडीसी सदस्य और 104 सदस्य ग्राम पंचायतों के पदों पर कुल 59 दावेदारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया।

प्रधान के तीन पदों पर 14, बीडीसी सदस्य के 8 पदों पर 11 व सदस्य ग्राम पंचायत के 104 पदों पर 34 नामांकन हुए हैं। इनमें मिश्रिख की निरहन तथा परसेंडी की अमौरा बेनीरामा बीडीसी सदस्य सीट पर चुनाव होंगे।
विज्ञापन


बाकी सभी बीडीसी सदस्य सीटों पर एकल नामांकन होने से इनका निर्विरोध निर्वाचन तय है। नामांकन पत्रों की जांच 9 अगस्त, नाम वापसी व चुनाव चिन्ह वितरण 10 अगस्त, मतदान 17 अगस्त तथा मतगणना 20 अगस्त को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले के ब्लॉक ऐलिया अंतर्गत भवानीपुर विलियम साहब में प्रधान पद के लिए पांच दावेदारों ने अपने-अपने नामंकन पत्र दाखिल किए हैं। इसी तरह ब्लॉक गोंदलामऊ के बरोय में प्रधान पद पर तीन और ब्लॉक महमूदाबाद के मदारीपुर में प्रधान पद पर छह नामांकन पत्र दाखिल हुए हैं।

क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए ब्लॉक कसमंडा में महोली वार्ड संख्या 4, खैराबाद के मंसूरपुर वार्ड संख्या 31, बेहटा के शेखनपुर द्वितीय वार्ड संख्या 53, मछरेहटा के फतेहनगर वार्ड संख्या 62, मिश्रिख के निरहन एवं इमलिया वार्ड संख्या 46 तथा सिधौली के धरावां वार्ड संख्या 66 में एकल नामांकन होने से इन दावेदारों का निर्विरोध निर्वाचन तय है।


जबकि ब्लॉक परसेंडी के अमौरा बेनीरामा द्वितीय वार्ड संख्या 6 पर दो और मिश्रिख के निरहन वार्ड संख्या 45 पर 3 नामांकन दाखिल किए गए हैं। इसके अलावा सदस्य ग्राम पंचायतों के 104 पदों पर 34 नामांकन ही दाखिल किए गए हैं। सदस्य ग्राम पंचायत की 70 सीटें फिर खाली रह गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed