फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   महिला ठग समेत दो गिरफ्तार

महिला ठग समेत दो गिरफ्तार

Tue, 26 Jun 2018 12:16 AM IST
Updated Tue, 26 Jun 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
महिला ठग समेत दो गिरफ्तार
चेक देकर करते थे ठगी, लाखों का माल बरामद
विज्ञापन

सीतापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र में खाली खाते की चेक देकर ठगी करने वाले गैंग का पुलिस ने राजफाश किया है। पुलिस ने गैंग की महिला सदस्य समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से ठगी किया गया लाखों का माल बरामद किया है।

प्रभारी निरीक्षक जैनुद्दीन अंसारी ने पुलिस टीम के साथ नैपालापुर चौराहे के निकट छापेमारी की। यहां पर पुलिस ने तालगांव कोतवाली क्षेत्र के ग्राम इमलिया निवासी बहोरी लाल की पत्नी सोनू देवी व लखीमपुर खीरी के मैगलगंज थाना क्षेत्र के ग्राम नदउवा निवासी विवेक कुमार को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


पुलिस ने इनके पास से 5 बैट्री, 5 इनवर्टर, 4 एलईडी बरामद की है। बरामद माल की कीमत तीन लाख रुपयों के करीब बताई जा रही है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पकड़े गए दोनों लोग शातिर ठग हैं, इस गैंग के अन्य सदस्यों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह गैंग दुकानों पर जाकर माल खरीदता था, जिसकी भुगतान चेक के रूप में करता था। चेक इलाहाबाद व इलाहाबाद ग्रामीण बैंक की थी। चेक में खाते का जो नंबर था, उस खाते में रुपये ही नहीं थे। नतीजा माल बेचने के बाद दुकानदार ठगी का शिकार हो जाता था।


प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि इस गैंग ने शहर कोतवाली समेत खैराबाद, महोली, लहरपुर, बिसवां, हरगांव आदि थाना क्षेत्रों में लखीमपुर जिले में तमाम दुकानों से ठगी की है। माल हाथ में आने के बाद यह गैंग उसे औने पौने दामों पर बेच देता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed