फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   फांसी के फंदे पर लटका मिला युवक का शव

फांसी के फंदे पर लटका मिला युवक का शव

Wed, 23 Aug 2017 11:47 PM IST
Updated Wed, 23 Aug 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
फांसी के फंदे पर लटका मिला युवक का शव
फंदे से लटका मिला किशोर का शव
विज्ञापन


रेउसा (सीतापुर)। ननिहाल आए एक किशोर का बुधवार को संदिग्ध हालात में फंदे से शव लटका मिला। किशोर की मौत के बाद ननिहाल पक्ष घर में ताला लगाकर भाग गए।


परिवारीजनों ने किशोर के मामा समेत कई लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
सकरन के ग्राम मुरथना सेमरा निवासी चंद्रिका का पुत्र धर्मेंद्र (17) सोमवार को अपने ननिहाल रेउसा के ग्राम मारूबेहड़ निवासी अपने मामा श्रीराम के घर आया था।

यहां पर मंगलवार रात धर्मेंद्र संदिग्ध हालात में लापता हो गया। बुधवार सुबह लोगों ने थानगांव के ग्राम डेलिया के निकट आम के पेड़ पर धर्मेंद्र का शव लटका देखा।
विज्ञापन


लोग उसके ननिहाल में सूचना देने पहुंचे तो धर्मेंद्र के मामा व उसका परिवार घर से नदारद मिले। श्रीराम के घर में ताला लगा हुआ था और वह परिवार समेत गायब था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पाकर परिवारीजन मौके पर पहुंचे और उन्होंने शव की शिनाख्त करने के साथ धर्मेंद्र के मामा श्रीराम समेत कई लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है।

धर्मेंद्र के पिता चंद्रिका का आरोप है कि श्रीराम धर्मेंद्र का मामा तो था, लेकिन कई वर्ष पहले उससे विवाद हो गया था। तब से श्रीराम धर्मेंद्र से बैर मानने लगा था।

परिवार का आरोप है कि श्रीराम व उसके कई साथियों ने मिलकर धर्मेंद्र की गला घोंटकर हत्या कर दी और घटना को आत्महत्या दर्शाने के लिए शव को फंदे पर लटका दिया।


धर्मेंद्र के पिता ने रेउसा क्षेत्र के मारूबेहड़ निवासी श्रीराम आदि के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराने के लिए थानगांव थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष जयंती प्रसाद गंगवार ने बताया कि घटना के हर पहलू पर गौर किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed